दिल्ली: विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होंगे ओपी शर्मा, HC ने कहा- समझौता संभव नहीं

बीजेपी विधायक ओपी शर्मा और आप विधायक अलका लाम्बा गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए. हाईकोर्ट ने पूछा था कि क्या माफी मांगने से मामले को खत्म किया जा सकता है? बीजेपी विधायक ओपी शर्मा को दो सत्र के लिए विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया था जिसको उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

Advertisement
नवंबर में विधानसभा से सस्पेंड हुए थे ओपी शर्मा नवंबर में विधानसभा से सस्पेंड हुए थे ओपी शर्मा

प्रियंका झा / पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2016,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

दिल्ली में बीजेपी के विधायक ओपी शर्मा गुरुवार से शुरू विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. दिल्ली हाईकोर्ट ने AAP विधायक अल्का लांबा और ओपी शर्मा के मामले की सुनवाई के बाद कहा कि ऐसा लग रहा है कि समझौता संभव नहीं. हाईकोर्ट अब शुक्रवार को मामले में सुनवाई करेगा.

बीजेपी विधायक और आप विधायक अल्का लाम्बा गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए. हाईकोर्ट ने पूछा था कि क्या माफी मांगने से मामले को खत्म किया जा सकता है? बीजेपी विधायक ओपी शर्मा को दो सत्र के लिए विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया था जिसको उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

Advertisement

गुरुवार को अल्का लांबा की ओर से का मसौदा दिया गया लेकिन ओपी शर्मा ने उसे मानने से इंकार कर दिया. इसके बाद जज ने चेंबर में दोनों को अलग-अलग बुलाकर बातचीत की और उनकी राय ली. करीब दो घंटे तक ये कार्रवाई चली.

बता दें कि दिल्ली से बीजेपी विधायक ओपी शर्मा को बीते साल नवंबर में किया गया था. उनपर यह कार्रवाई आदमी पार्टी की विधायक अल्का लांबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »