बिगड़ी दिल्ली की हवा, 3 साल में सबसे प्रदूषित रहा अक्टूबर का पहला हफ्ता

दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत के साथ हवा बिगड़ गई है. पहले सात दिनों का औसत AQI तीन साल में सबसे ज्यादा रहा. राजधानी में प्रदूषण की स्थिति को लेकर अब चिंता बढ़ने लगी है.

Advertisement
दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ता स्तर. (File Photo) दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ता स्तर. (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

दिल्ली में मॉनसून की विदाई के साथ हवा का मिजाज भी बदल गया है. अक्टूबर के पहले सात दिन राजधानी के लिए पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे. इन सात दिनों का औसत AQI 171 रहा. 2023 में यह आंकड़ा 176 था, यानी उसके बाद इस साल अक्टूबर की शुरुआत सबसे खराब रही.

दिल्ली की हवा 1 अक्टूबर को 166 AQI से शुरू हुई. 2 अक्टूबर को यह 174 पहुंची. 4 अक्टूबर को आंकड़ा 187 तक गया, जो इस हफ्ते का सबसे ज्यादा स्तर था. 5 अक्टूबर को AQI 184 और 6 अक्टूबर को 179 रहा. बुधवार को इसमें कुछ सुधार आया और AQI 136 दर्ज किया गया. फिर भी सात दिनों का औसत 171 रहा.

Advertisement

पिछले साल से इस बार कितना फर्क?

छह साल के आंकड़े देखें तो तस्वीर और साफ होती है. अक्टूबर के पहले सात दिनों का औसत AQI 2021 में 112, 2022 में 141, 2023 में 176, 2024 में 155 और 2025 में 117 रहा था. इस साल यह 171 है. मतलब 2025 के मुकाबले इस बार अक्टूबर की शुरुआत में हवा काफी खराब रही. छह साल के आंकड़ों में 2023 के बाद यह सबसे ज्यादा प्रदूषित पहला हफ्ता है.

AQI 136, फिर भी हवा साफ नहीं

बुधवार को दिल्ली का AQI 136 रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हिसाब से 101 से 200 के बीच AQI 'मध्यम' श्रेणी में आता है. 0 से 50 तक हवा अच्छी मानी जाती है, जबकि 201 से ऊपर जाने पर स्थिति खराब होने लगती है. एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक 8 से 10 अक्टूबर तक दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में रह सकती है. यानी फिलहाल राहत की बड़ी गुंजाइश नहीं दिख रही.

Advertisement

धीमी हवा ने बढ़ाई परेशानी

प्रदूषण के बीच हवा की रफ्तार भी कम है. औसत हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से नीचे है. वेंटिलेशन इंडेक्स भी 6,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड से कम है. ऐसे हालात में हवा में मौजूद प्रदूषक आसानी से बाहर नहीं निकल पाते. इसी बीच बुधवार को पराली जलाने के 70 मामले दर्ज हुए. इनमें 37 मध्य प्रदेश, 15 पंजाब, 11 उत्तर प्रदेश और 7 राजस्थान में थे.

प्रदूषण के साथ गर्मी भी बरकरार

दिल्ली में सिर्फ हवा ही परेशानी नहीं बढ़ा रही. कई मौसम केंद्रों पर तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा. वहीं, लोधी रोड में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, अयानगर में 35.5 डिग्री रहा. पालम में दिन का तापमान 33.8 डिग्री दर्ज हुआ. जबकि रिज में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा. यानी अक्टूबर शुरू हो चुका है, लेकिन दिल्ली की हवा के साथ गर्मी भी अभी पीछा छोड़ती नहीं दिख रही.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »