दिल्लीः थाने से भाग रहा था छेड़छाड़ का आरोपी, गाड़ी की चपेट में आने से गई जान

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस थाने से छेड़छाड़ का आऱोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तभी वह किसी गाड़ी की चपेट में आ गया. हादसे में आरोपी की मौत हो गई. वहीं घटना के बाद म़तक के परिजनों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस थाने से भागने की कोशिश के दौरान एक ऑटो रिक्शा चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मजनू का टीला क्षेत्र निवासी राहुल के रूप में हुई है. पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने कहा कि शनिवार रात करीब 11:15 बजे एक 40 वर्षीय महिला सिविल लाइंस थाने आई थी. महिला ने आरोप लगाया था कि मेट्रो स्टेशन पर एक ऑटोरिक्शा चालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया.

Advertisement

इसके बाद कांस्टेबल राकेश, प्रेम और नरेश महिला के साथ विधानसभा मेट्रो स्टेशन गए. वहां आरोपी ऑटोरिक्शा चालक मौजूद था, जो कि नशे की हालत में था. पुलिसकर्मियों ने आरोपी को अपने साथ थाने आने के लिए कहा. 

एजेंसी के मुताबिक पुलिस थाने पहुंचने के बाद जब राहुल गेट के बाहर अपना ऑटो रिक्शा खड़ा कर रहा था तो शिकायतकर्ता आक्रामक होने लगी. डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने महिला को समझाया. इसी बीच राहुल गेट से फरार हो गया. इसी दौरान आरोपी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. 

पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत पर IPC की धारा 354 और 509 (शब्द, इशारा या महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

पुलिस उपायुक्त सागर सिंह ने बताया कि राहुल को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (सार्वजनिक रूप से तेज गति से वाहन चलाना या सवारी करना) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत एक अन्य मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. डीसीपी कलसी ने कहा कि इस घटना की सूचना मिलते ही राहुल के परिजन थाने के सामने जमा हो गए और तीन-चार घंटे तक विरोध किया. 

Advertisement

ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »