दिल्ली महिला आयोग को डरा धमका रही है दिल्ली पुलिस: स्वाति मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने पिछले दिनों बुराड़ी में रेप पीड़ित का नाम उजागर करने के मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा को चिट्ठी लिखते लिखकर खुद पर दर्ज एफआईआर को झूठा बताया है. पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी में स्वाति मालीवाल ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग भी की है.

Advertisement
स्वाति मालीवाल स्वाति मालीवाल

सबा नाज़ / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पिछले दिनों बुराड़ी में रेप पीड़ित का नाम उजागर करने के मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा को चिट्ठी लिखते लिखकर खुद पर दर्ज एफआईआर को झूठा बताया है. पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी में स्वाति मालीवाल ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग भी की है.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन करने की भी मांग की है. ने चिट्ठी में लिखा है कि 'एफआईआर में आरोप है की रेप पीड़ित का किस तरह बार-बार अपहरण करने बाद बलात्कार हुआ और जहर देकर नाबालिग को मार दिया गया. ऐसे में पूरे मामले के लिए एसआईटी का गठन कर, वरिष्ठ अधिकारियों से जांच करवानी चाहिए.'

Advertisement

रेप केस छोड़ महिला आयोग के पीछे पड़ी पुलिस
पुलिस कमिश्नर को लिखे अपने पत्र में स्वाति मालीवाल ने लिखा है कि 'यह खेद की बात है कि दिल्ली में एक की जान चली जाती है और पुलिस उसकी जांच करने की बजाए दिल्ली महिला आयोग को डराने और धमकाने के लिए मामला दर्ज कर लेती है.' स्वाति मालीवाल ने पुलिस कमिश्नर से खुद के खिलाफ दर्ज एफआईआर को झूठा बताते हुए जांच की मांग की है.

पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने की मांग
इसके अलावा स्वाति मालीवाल ने अलोक कुमार वर्मा से मांग करते हुए लिखा है कि 'मामले से जुड़े बुराड़ी थाने के पुलिस वालों ने इस केस को किस तरह से हेंडल किया है इसकी जांच हो. साथ ही, पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मिले और बुराड़ी पुलिस स्टेशन के पुलिस वालों ने इस केस को लेकर जो गड़बड़ी की है, उसकी भी जांच की जानी चाहिए.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »