दिल्ली में इस साल के सबसे कम कोरोना केस, एक्टिव केस अब 2000 से भी कम

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 89 मामले सामने आए हैं. यह कोरोना से संक्रमण का इस साल अब तक एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं.

Advertisement
दिल्ली में कम हो रहे कोरोना के केस (प्रतीकात्मक तस्वीर) दिल्ली में कम हो रहे कोरोना के केस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2021,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST
  • पिछले 24 घंटे में कोरोना के 89 नए मामले
  • कोरोना के कारण पिछले 24 घंटे में 11 मौतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कहर बरपाने के बाद अब कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ गई है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के सौ से भी कम नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 89 मामले सामने आए हैं. यह कोरोना से संक्रमण का इस साल अब तक एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 57128 लोगों के सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया. इनमें से 89 सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिले. इसी अवधि में कोरोना से संक्रमण के कारण 11 लोगों की मौत भी हुई है. कोरोना से संक्रमण के 89 नए मामलों के साथ ही दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस भी दो हजार से नीचे आ गए हैं. अब दिल्ली में कोरोना के 1996 एक्टिव केस हैं.

दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर में भी भारी गिरावट आई है. कोरोना की संक्रमण दर 0.16 फीसदी पर आ गई है. यह संक्रमण दर भी पिछले कुछ समय के आंकड़ों की तुलना में काफी कम है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे थे. दिल्ली में एक समय अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे थे.

Advertisement

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से घर पर ही उपचार कराने की अपील की थी. बता दें कि कोरोना के कारण हालात बेकाबू होने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया था. दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाने की शुरुआत कर दी थी. अनलॉक होती दिल्ली में कोरोना केस फिर से बढ़ने की आशंकाएं भी जताई जा रही थीं लेकिन कोरोना के नए मामलों में कमी आई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »