विरोधियों की जासूसी छोड़, अपने शासन पर ध्यान दें PM मोदी: CM केजरीवाल

एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक दिल्ली सरकार के अधिकारियों से सीबीआई की लगातार पूछताछ के बाद गुस्साए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

दिल्ली सरकार के अधिकारियों से सीबीआई की लगातार पूछताछ के बाद गुस्साए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

अपनी नाराजगी को हवा देते हुए ने कहा है कि पीएम मोदी मेरे बारे में जानकारी चाह रहे हैं? केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी को एक टीम बनानी चाहिए. मैं आऊंगा और उस टीम के सारे सवालों का जवाब दूंगा. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.

Advertisement

इसी के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को हिदायत देते हुए कहा कि उन्हें सरकार चलाने पर ध्यान देना चाहिए. सीएम केजरीवाल का कहना है कि एनडीए को विपक्षियों की 'जासूसी' करने के बजाय अपनी पर ध्यान देना चाहिए जो एनडीए सरकार के राज में बद से बदतर होती जा रही है.

बता दें कि एक अखबार की रिपोर्ट में के अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि सीबीआई किसी न किसी बहाने पूछताछ के लिए बुला रही है. अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई बिना किसी समन के फोन पर बुला रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement