मुख्य सचिव मारपीट मामले में AAP का आरोप, CM से पूछताछ PM मोदी की साजिश

आम आदमी पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि भारत के इतिहास में ये पहली बार हो रहा होगा कि इस तरह के फ़र्ज़ी केस में पुलिस CM से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

केशवानंद धर दुबे / मोनिका गुप्ता / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मुख्यमंत्री आवास पर कथित मारपीट के मामले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की खबर आते ही आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. पार्टी ने बयान जारी करते हुए आरोप लगाया है कि अब पीएम मोदी ने मुख्य सचिव पर दबाव डाल कर झूठा केस करवाया है. जिसका मकसद अरविंद केजरीवाल को परेशान करना है.

Advertisement

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक पीएम मोदी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर CBI की रेड करवाई की, पुलिस की रेड करवाई लेकिन कुछ नहीं मिला. मंत्रियों से लेकर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर झूठे केस किए, एमएलए पर झूठे केस करके गिरफ़्तार करवाया. लेकिन पीएम मोदी एक केस कोर्ट में साबित नहीं कर पाए. एक- एक करके सारे केस कोर्ट ने ख़ारिज कर दिए. कई केस में तो कोर्ट ने पीएम मोदी की पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि पुलिस झूठे केस कर रही है.

आम आदमी पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि भारत के इतिहास में ये पहली बार हो रहा होगा कि इस तरह के फ़र्ज़ी केस में पुलिस CM से पूछताछ कर रही है. सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जिस देश में एक व्यक्ति CBI के दबाव में आत्महत्या कर ले उसकी जांच नहीं होती. एक जज का कत्ल हो जाए उसकी जांच नहीं होती. एक बिलकुल झूठे और फर्जी मारपीट के केस में CM से पूछताछ हो रही है. इससे जाहिर है कि पीएम मोदी अपनी पुलिस का दुरुपयोग करके परेशान कर रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि मुख्य सचिव द्वारा मारपीट के आरोप में उस रात मुख्यमंत्री के घर पर मौजूद कई विधायकों से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर चुकी है. पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास पर सीसीटीवी भी खंगाले थे. हालांकि जांच की अगली कड़ी में अब सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ ने आम आदमी पार्टी को पीएम मोदी पर का नया मौका दे दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement