CM केजरीवाल की संयुक्त सचिव और मनोज तिवारी के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर

मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के फैसले को गलत बताने की ख़बर पर सीएम केजरीवाल की संयुक्त सचिव ने मनोज तिवारी से पूछ लिया कि 'साहब कभी ग़रीब जनता की भी सुन लिया करो'.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी (फाइल फोटो) अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:15 AM IST

दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करने के केजरीवाल सरकार के फैसले पर राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत तब हुई जब दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर सीएम अरविंद केजरीवाल की संयुक्त सचिव असवथी मुरलीधरन से उलझ गए.

मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के फैसले को गलत बताने की ख़बर पर सीएम की संयुक्त सचिव ने मनोज तिवारी से पूछ लिया कि 'साहब कभी ग़रीब जनता की भी सुन लिया करो'.

Advertisement
असवथी मुरलीधरन को ने जवाब देते हुए लिखा कि भाई मैं समझने की कोशिश कर रहा हूँ कि फिर तोमर की फ़र्ज़ी डिग्री के लिए केजरीवाल जी को सस्पेंड क्यों नहीं किया?

मनोज तिवारी के ट्वीट का जवाब देते हुए असवथी मुरलीधरन ने लिखा 'आप इधर उधर क्यूं घूमा रहे हो? सीधा सीधा बताइए आप दिल्ली की ग़रीब जनता के साथ हैं या मैक्स हॉस्पिटल के साथ.

इस दौरान दिलचस्प बात यह रही कि भी पूरी बातचीत को अपनी ट्विटर पर शेयर करते नज़र आए. केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा के लगभग आधा दर्जन ट्वीट में से चुनिंदा ट्वीट को भी शेयर किया.

संजीव झा ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि अंत में सिर्फ इतना कहेंगे कि ये शिक्षकों, लाइन में खड़ी जनता और मृतक के परिवारों की भावना का मज़ाक उड़ाना छोड़िए. जो साहसिक कदम ने उठाया है उसके साथ खड़े होइए!

Advertisement

आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता सोशल मीडिया पर फिलहाल दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी की घेराबंदी करते नज़र आ रहे हैं. इससे इतना साफ है कि मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के फैसले पर राजनीति की शुरुआत हो चुकी है, देखना होगा इसका अंत कहां होता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement