AAP के आले मोहम्मद इकबाल बने डिप्टी मेयर, बीजेपी के कमल बागड़ी को 31 वोटों से हराया

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में मेयर पद के बाद अब डिप्टी मेयर के पद पर भी कब्जा कर लिया है. शैली ओबेरॉय को दिल्ली का नया मेयर चुना गया है. वहीं डिप्टी मेयर के चुनाव में आप के आले मोहम्मद इकबाल ने बाजी मार ली है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कमल बागड़ी को हराया है.

Advertisement
AAP के आले मोहम्मद इकबाल को मिले 147 वोट AAP के आले मोहम्मद इकबाल को मिले 147 वोट

अमित भारद्वाज / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में मेयर की कुर्सी पर कब्जा करने के बाद अब डिप्टी मेयर पर भी जीत हासिल कर ली है. AAP डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल को 147 वोट मिले. वहीं बीजेपी के उम्मीदवार कमल बागड़ी को 116 वोट मिले. डिप्टी मेयर के चुनाव में कुल 265 वोट पड़े, जिनमें 2 वोट अवैध घोषित कर दिए गए.

Advertisement

डिप्टी मेयर का भी चुनाव जीतने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर चुने जाने पर आले इकबाल को बहुत बहुत बधाई. बीजेपी, केंद्र सरकार और LG साहब तक, सब संविधान के खिलाफ जाकर रोकने की कोशिश करते रहे लेकिन .. दिल्ली की जानता ने कर दिखाया- MCD में भी केजरीवाल...

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने नहीं किया वोट

डिप्टी मेयर चुनाव में बीजपी सासंद गौतम गंभीर ने वोट नहीं डाला. गंभीर मेयर पद के लिए वोट डालने के बाद ही सदन से निकल गए थे. हालांकि बीजेपी पार्षदों ने गौतम गंभीर के सदन में वापस पहुंचने के लिए थोड़ा वक्त मांगा, लेकिन मेयर ने पहले से ही बहुत देर हो जाने की वजह से इंतजार करने से इनकार कर दिया.

Advertisement

AAP की शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की मेयर

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर बन गई हैं. उन्हें चुनाव में 150 वोट मिले, जबकि उनके विरोध में बीजेपी ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था. उन्हें 116 वोट मिले. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद ट्वीट कर कहा कि गुंडे हार गए, जनता जीत गई. दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार. डॉ. शैली ओबेरॉय को मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई.

मेयर चुनाव के लिए चौथी बार बुलाए गए सदन में शांतिपूर्वक वोटिंग हुई. इस दौरान कोई विरोध नहीं हुआ और न ही किसी तरह की नारेबाजी हुई है. करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई वोटिंग 2 घंटे से ज़्यादा वक्त तक चली. मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनीत विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया. कांग्रेस के 9 निर्वाचित पार्षदों ने मेयर चुनाव का बॉयकोट किया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »