स्कूल में हादसा, बच्चे की मौत, दिल्ली सरकार ने कहा रद्द हो लाइसेंस

दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल में पहली क्लास के छात्र की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने देरी से सूचना देने के लिए स्कूल पर सवाल खड़े किए हैं. छह वर्षीय छात्र पहली कक्षा में पढता था.

Advertisement
स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:49 PM IST

दिल्ली, वसंत कुंज के एक बड़े पब्लिक स्कूल में 6 साल के बच्चे की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई. बच्चा पहली कक्षा का छात्र था. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है.बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है. दिल्ली सरकार ने इस मामले में घोर लापरवाही का मामला पाते हुए स्कूल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है साथ ही बच्चे के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है.

Advertisement

पुलिस ने देरी से सूचना मिलने की बात कही
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि स्कूल प्रशासन ने दुर्घटना की जानकारी देर से दी. घटना 12 बजे के आस-पास हुई लेकिन पुलिस को तब सूचित किया गया जब बच्चे को अस्पताल ले जाया गया.

की मौत की खबर मिलने के बाद से ही उसके माता-पिता और सभी बड़े अधिकारी भी स्कूल परिसर में मौजूद हैं. उधर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वे फिलहाल इस मामले में SDM की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. उसके बाद ही कोई कदम उठाए जाएंगे.

DCP और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. खबर के मुताबिक छात्र जिस टैंक में डूबा वह बहुत गहरा था. ऐसे में स्कूल की सुविधाओं पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर स्कूल का पंप हाउस क्यों खुला हुआ था.

Advertisement

3 दिन में दूसरी घटना
इससे पहले बीती 27 तारीख को दिल्ली के कापसहेड़ा में नगर निगम स्कूल में पढ़ने वाले 5 वर्षीय अंकित की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई थी. अंकित पहली कक्षा का छात्र था. जो टॉयलेट गया और गलती से पैर फिसलने की वजह से टैंक में गिर गया. पुलिस ने इस मामले में स्कूल पर का मामला दर्ज किया था.

वहीं शाम को दिल्ली सरकार ने स्कूल की लापरवाही को वजह बताकर लाइसेंस रद्द करने की मांग की है. साथ ही दिल्ली सरकार ने स्कूल पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का भी आदेश दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »