दिल्ली के वेलकम में फायरिंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 60 राउंड से ज्यादा चलीं थी गोलियां

दिल्ली पुलिस ने वेलकम इलाके में फायरिंग करने वाले 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के नाम समद, शानू, कासिम, हासिम और मोहम्मद नूर है, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. इस फायरिंग के दौरान घर की बालकनी में खड़ी करीब 22 साल की एक लड़की के सीने में गोली लगी थी.

Advertisement
दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को आपसी रंजिश में 60 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई. इस गोलीबारी में 22 साल की एक लड़की को गोली लगी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, 2 देशी कट्टे और कई कारतूस बरामद किए हैं.

घटना वेलकम इलाके के जेड ब्लॉक की है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के नाम समद, शानू, कासिम, हासिम और मोहम्मद नूर है, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि जींस कारोबारी समद और शानू में पैसे को लेकर विवाद हुआ था. इसको लेकर 2 गुटों में भिड़ंत के बाद जमकर गोलीबारी हुई. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- पहले बाउंसरों पर पिस्टल तान घुटनों पर बैठाया, फिर बदमाशों ने दिल्ली में क्लब के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO

इस दौरान करीब 60 राउंड गोलियां चली. बताया जा रहा है कि इस फायरिंग के दौरान घर की बालकनी में खड़ी करीब 22 साल की एक लड़की के सीने में गोली लगी थी, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. 

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने शनिवार रात अपने बयान में कहा था कि करीब पौने बांच बजे जेड 2 राजा मार्केट इलाके में झगड़े और गोलीबारी के संबंध में एक सूचना प्राप्त हुई, सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. राजा मार्केट (वेलकम) जहां गली में खाली कारतूस मिले. पूछताछ करने पर पता चला कि इस गोलीबारी के दौरान एक लड़की जिसका नाम इफरा है वो घायल हो गई जिसे जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »