अचानक लाल हो गया दंतेवाड़ा का आसमान, बादलों का रंग देख लोग हैरान, Video वायरल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अचानक आसमान का रंग लाल नजर आने लगा. बादलों पर भी लालिमा छाई दिखी तो लोग हैरान रह गए. किरंदुल इलाके के इस नजारे के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. चक्रवात अर्नब और मौसम में बदलाव के बीच इस लाल आसमान की चर्चा हो रही है. लेकिन सवाल है कि आखिर बादलों का रंग लाल क्यों दिखाई दिया?

Advertisement
दंतेवाड़ा के आसमान का वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: ITG) दंतेवाड़ा के आसमान का वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: ITG)

धर्मेन्द्र सिंह

  • सुकमा,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लोगों ने आसमान की ओर देखा तो नजारा कुछ अलग था. आसमान में छाए बादल लाल रंग में रंगे नजर आ रहे थे. ऐसा लग रहा था, जैसे किसी ने आसमान पर लाल रंग की चादर डाल दी हो. देखते ही देखते इस नजारे के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. आसमान का रंग क्यों बदला, इसकी असली वजह जानने के लिए मौसम विभाग या संबंधित एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा.

Advertisement

यह नजारा दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल इलाके का है. आसमान और बादलों का रंग अचानक लाल दिखाई देने से लोग हैरान हैं. सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोग इसे चक्रवात अर्नब के असर से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ मौसम में आए बदलाव को इसकी वजह मान रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

दरअसल, इन दिनों चक्रवात अर्नब के असर और मौसम में बदलाव की चर्चा है. इलाके में तेज हवाएं चलने, बादलों की आवाजाही और बारिश जैसी स्थितियां देखने को मिल रही हैं. इसी बीच किरंदुल के आसमान का लाल रंग लोगों के लिए हैरान होने की वजह बन गया. हालांकि, अभी तक किसी आधिकारिक एजेंसी ने यह पुष्टि नहीं की है कि बादलों के लाल दिखने की असली वजह क्या थी.

आसमान लाल होने के पीछे विज्ञान क्या कहता है?

Advertisement

इसका जवाब समझने के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त को याद कीजिए. आपने देखा होगा कि सुबह और शाम के वक्त आसमान कई बार लाल, नारंगी या गुलाबी रंग का दिखाई देता है. दरअसल, सूरज की रोशनी कई रंगों से मिलकर बनी होती है. जब यह रोशनी वायुमंडल से गुजरती है, तो नीली रोशनी ज्यादा बिखर जाती है.

यह भी पढ़ें: इटली के आसमान में दिखा रहस्यमयी लाल रंग का घेरा, कुछ सेकेंड में गायब... लोगों को लगा UFO

लाल और नारंगी रोशनी अपेक्षाकृत ज्यादा दूर तक पहुंचती है. इसलिए कुछ खास परिस्थितियों में आसमान लालिमा लिए दिखाई देने लगता है. हवा में मौजूद धूल, धुआं, नमी और बादलों की स्थिति भी इस रंग को बदल सकती है, लेकिन किरंदुल में वजह क्या रही, ये अभी तक पक्का नहीं है.

आसमान का रंग देखने वालों को हैरानी, किसानों को फसल की चिंता

एक तरफ किरंदुल के लाल आसमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं. दूसरी तरफ मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. इलाके में धान की कटाई का काम चल रहा है. ऐसे में तेज हवा और बारिश किसानों के लिए परेशानी बन सकती है. खेतों में कटी हुई धान की फसल अगर भीग गई, तो उसे सुखाने और सुरक्षित रखने में मुश्किल हो सकती है. यानी जिस आसमान को देखकर लोग मोबाइल कैमरे निकाल रहे हैं, उसी आसमान से किसानों को अपनी मेहनत की फसल बचाने की चिंता भी सता रही है. फिलहाल किरंदुल के लाल बादलों की तस्वीरें वायरल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »