'मैं देख लूंगा...', डकैती मालमे में पुलिस ने लिया एक्शन, MLA के भाई से बहस के बाद ट्रेनी DSP का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कोयला और तांबे के तार की डकैती मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद क्षेत्र के बीजेपी विधायक राजेश अग्रवाल के भाई ने थाने के अंदर जाकर पुलिसकर्मियों के साथ हंगामा किया. इस पर बीजेपी विधायक ने कहा है कि आरोपियों में कुछ ऐसे लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं, जो कभी किसी बदमाशी में नहीं शामिल रहे हैं.

Advertisement
डकैती मालमे में पुलिस ने लिया एक्शन, MLA के भाई से बहस के बाद ट्रेनी DSP का ट्रांसफर डकैती मालमे में पुलिस ने लिया एक्शन, MLA के भाई से बहस के बाद ट्रेनी DSP का ट्रांसफर

सुमित सिंह

  • सरगुजा,
  • 28 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सरगुजा जिले के लखनपुर थाना इलाके में स्थित अमेरा खुली खदान में पिछले दिनों गार्ड को जान से मारने की धमकी देते हुए कोयला और तांबे के तार की डकैती हुई थी. मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को अंबिकापुर से बीजेपी विधायक राजेश अग्रवाल के भाई विजय अग्रवाल ने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव किया और जमकर हंगामा किया गया. 

Advertisement

इस दौरान पुलिस पर आरोप लगाया गया कि गलत कार्रवाई की गई है. विजय अग्रवाल ने ट्रेनी डीएसपी को धमकी देते हुए कहा कि मैं तुमको देख लूंगा. 

'विवेचना के बाद हुई गिरफ्तारी'
डीएसपी शुभम तिवारी ने कहा कि कोयला खदान में हुई डकैती मामले में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर आरोपियों की पड़ताल की जा रही थी. मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पहले संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के दौरान खदान में डकैती करने की बात कबूल किए जाने के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने डकैती का कोयला और तांबा तार बरामद करने में सफलता पाई. विवेचना में साक्षी मिलने पर ही आरोपियों को जेल भेजा गया है.

इस मामले में पुलिस ने हाल ही में एक नाबालिक सहित पांच आरोपियों को जेल भेजा था. इससे पहले भी सीसीएल कर्मी पर हमला करके कोयले की लूटपाट की गई थी. लगातार वारदात होने पर आईजी अंकित गर्ग के द्वारा पुलिस को कोयला चोरों पर अंकुश लगाने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. 

Advertisement

बीजेपी विधायक ने क्या कहा?
अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि तार चोरी की घटना में पुलिस ने डकैती का केस बना दिया. शुरू में इसमें चार लोगों का नाम शामिल किया गया था, बाद में नाम बढ़ा दिया गया. मैंने उनसे कहा था कि उसमें जो भी वास्तविक अपराधी हैं, उनके खिलाफ चोरी का आरोप लगा दिया जाए. आरोपियों में कुछ ऐसे भी नाम शामिल किए गए, जो कभी किसी बदमाशी में नहीं रहे. मैंने कहा था कि विवेचना कर लीजिए और जो जायज हो कार्रवाई कीजिए लेकिन जो उसमें संलिप्त नही हैं, उनको विवेचना करके हटा लीजिए. इसी बात की चर्चा करने के लिए लोग थाने गए हुए थे, वहां पर मौजूद थानेदार भड़क गए और उन्होंने कहा कि हम आपसे हिसाब से थाना नही चलाएंगे.

बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि मैंने उन लोगों से कहा कि गांव के लोग आक्रोशित हो रहे हैं. उसके बाद लोगों के वहां जाने के बाद थानेदार ने अपने स्टाफ से कहा कि इन लोग को बाहर निकालो, इसी बात पर विवाद हुआ. इसके बाद मैंने पुलिस अधीक्षक से बात की वहां पर गए लोगों को वापस बुलाया.

बीजेपी विधायक के भाई और उनके साथ थाने गए कुछ लोगों के द्वारा हुए घटनाक्रम के 24 घंटे के अंदर ही ट्रेनी डीएसपी शुभम तिवारी को हटा दिया गया. देर शाम कांग्रेस युवा सरगुजा ने ज्ञापन देकर बीजेपी विधायक के भाई पर कार्यवाही की मांग की है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »