छत्तीसगढ़: महिला टीचर को निशाना बनाने के लिए 8वीं के छात्रों ने किया वॉशरूम में धमाका, ऑनलाइन वीडियो देखकर सीखा तरीका

बिलासपुर जिले के एक निजी स्कूल में वॉशरूम में धमाका हुआ, जिसमें एक चौथी कक्षा की छात्रा घायल हो गई. पुलिस जांच में सामने आया कि कक्षा 8वीं के पांच छात्रों ने यह धमाका अपनी महिला शिक्षक को निशाना बनाने के लिए किया था. छात्रों ने ऑनलाइन वीडियो देखकर धमाका करने की तरकीब सीखी और सोडियम मेटल का इस्तेमाल किया.

Advertisement
स्कूल के वॉशरूम में छात्रों ने किया धमाका स्कूल के वॉशरूम में छात्रों ने किया धमाका

aajtak.in

  • बिलासपुर,
  • 25 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक निजी स्कूल के वॉशरूम में धमाका करने के मामले में कक्षा 8 के पांच छात्रों की साजिश सामने आई है. पुलिस के अनुसार, इन छात्रों ने अपनी महिला शिक्षक से नाराज होकर उन्हें निशाना बनाने के लिए यह योजना बनाई थी. 21 फरवरी को हुए इस धमाके में एक कक्षा 4 की छात्रा घायल हो गई, जो असल में इस हमले का लक्ष्य नहीं थी.

Advertisement

पुलिस जांच में पता चला कि छात्रों ने ऑनलाइन वीडियो देखकर सोडियम मेटल के पानी से संपर्क में आने पर विस्फोट करने का तरीका सीखी. इसके बाद एक छात्रा ने अपने रिश्तेदार के आईडी से ऑनलाइन सोडियम मेटल खरीदा और इसे वॉशरूम के फ्लश टैंक में लगा दिया. जब चौथी कक्षा की छात्रा ने फ्लश दबाया, तो विस्फोट हो गया.

छात्रों ने ऑनलाइन वीडियो देखकर सीखा विस्फोट का तरीका

धमाके की आवाज सुनकर स्कूल के शिक्षक व स्टाफ मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया. CCTV फुटेज की मदद से 23 फरवरी को चार छात्रों को हिरासत में लिया गया, जबकि पांचवां छात्र किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था. पुलिस ने सभी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया. घायल छात्रा को बर्न एंड ट्रामा अस्पताल में एडमिट कराया गया है. 

Advertisement

पुलिस ने सभी छात्रों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया

इस घटना की आगे जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं छात्रों को किसी बाहरी व्यक्ति ने तो उकसाया नहीं था. छात्रों की यह घटना सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. सभी छात्र आठवी क्लास में पढ़ते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »