भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर छापा, CGPSC पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पेपर लीक और भर्ती घोटाले की जांच में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सचिव कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के घर छापा मारा है. रायपुर जोनल ईडी टीम ने सात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कागजात और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं.

Advertisement
ईडी ने भूपेश बघेल के पूर्व PA कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के घर छापा मारा. (Photo- ITGD) ईडी ने भूपेश बघेल के पूर्व PA कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के घर छापा मारा. (Photo- ITGD)

रघुनंदन पंडा

  • रायपुर,
  • 02 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पेपर लीक और भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने दुर्ग में सुबह-सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सचिव कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के घर पर छापा मारा है.

रायपुर जोनल ईडी की टीम सुबह करीब 6 बजे तीन गाड़ियों में सवार होकर भिलाई-3 की विश्व बैंक कॉलोनी स्थित चंद्रवंशी के निवास पहुंचे. टीम के पहुंचते ही पूरे इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी गई. मकान के बाहर CRPF और पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, ये पूरी कार्रवाई CGPSC परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और पेपर लीक मामले की जांच के तहत की जा रही है. हाल ही में इस सिलसिले में ईडी ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को भी गिरफ्तार किया था. ईडी की टीम चंद्रवंशी के घर के अंदर कागजातों, डिजिटल सबूतो और दूसरी सामग्रियों को खंगाल रही है.

सात ठिकानों पर ईडी का छापा

सिर्फ भिलाई ही नहीं, बल्कि रायपुर जोन की ईडी टीम CGPSC घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए केके चंद्राकर के परिसरों समेत कुल सात अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: CGPSC: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली बहाली, 238 पोस्ट पर होगी भर्ती

कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा है और आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. हालांकि, ईडी ने इस छापेमारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. जांच पूरी होने के बाद ही बरामद दस्तावेजों और सबूतों को लेकर तस्वीर साफ हो पाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »