जयपुर में एक परीक्षा केंद्र पर छात्रों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा है. परीक्षार्थियों का आरोप है कि परीक्षा हॉल में न तो एसी की व्यवस्था थी और न ही परीक्षा देने के लिए अनुकूल माहौल था. छात्रों के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के कुछ ही समय बाद यानी सुबह 9:15 बजे के आसपास लगभग 36 प्रश्न पहले ही बाहर आ चुके थे. छात्रों का मानना है कि यह कोई सामान्य तकनीकी खराबी या सिस्टम का ग्लिच नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से पेपर लीक और हैकिंग का मामला है. उनका कहना है कि परीक्षा के दौरान अचानक कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए, जबकि न तो बिजली गई थी और न ही कोई और बाहरी व्यवधान हुआ था.