छत्तीसगढ़ : कांकेर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 3 नक्सली गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक पहले नक्सलियों के साथ कुछ देर मुठभेड़ चली थी और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों नक्सलियों को गिरफ्त में लिया गया.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

केशवानंद धर दुबे

  • रायपुर,
  • 27 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक पहले नक्सलियों के साथ कुछ देर मुठभेड़ चली थी और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों नक्सलियों को गिरफ्त में ले लिया गया.

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आलपरस गांव के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक मानकू वर्दा जिसकी उम्र 25 वर्ष, खुंटा वर्दा की उम्र 23 वर्ष और टांगरू पद्दा की उम्र 22 वर्ष पाई गई है.

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, कोयलीबेड़ा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल, जिला बल और एसटीएफ के संयुक्त दल को गट्टाकाल, मिण्डी, कामतेड़ा, काकनार, ईरगानार, आलपरस, पानीडोबीर और गुंदुंल गांव की ओर रवाना किया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि दल जब आलपरस गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर दोनों ओर से हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए.

मुठभेड़ के बाद, पुलिस दल ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. तलाशी के बाद तीनों नक्सलियों को पकड़ लिया गया.

अधिकारियों के अनुसार पुलिस दल ने नक्सलियों के पास से गोला-बारूद, हथियार बरामद किए. बता दें कि पुलिस ने गुंदुंल गांव में नक्सली स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया.

Advertisement

अधिकारियों ने यह भी बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement