छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, बॉयलर फटने से 16 की मौत, 20 घायल

छत्तीसगढ़ में वेदांता के पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें करीब 16 मजदूरों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए. धमाके के बाद प्लांट में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं. हादसे की वजह बॉयलर फेल होना बताई जा रही है.

Advertisement
वेदांता के पावर प्लांट में हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. वेदांता के पावर प्लांट में हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है.

दुर्गेश यादव / सुमी राजाप्पन / नरेश शर्मा

  • रायपुर,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

छत्तीसगढ़ में मंगलवार शाम को वेदांता के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 गंभीर रूप से घायल हैं. ये जानकारी जिले के कलेक्टर और एसपी ने साझा की. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. धमाके के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. धमाका इतना तेज था कि प्लांट के भीतर काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह विस्फोट बॉयलर फेल होने की वजह से हुआ, जिससे प्लांट परिसर के भीतर बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी, क्योंकि मजदूर तेजी से सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन राहत दल मौके पर पहुंच गए और हालात को काबू में करने के साथ-साथ बचाव अभियान शुरू कर दिया. प्रशासन की ओर से अब तक विस्फोट के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और नुकसान के स्तर का आकलन करने के साथ-साथ हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

वेदांता का आया बयान
वेदांता पावर प्लांट के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, '14 अप्रैल 2026 की दोपहर हमारे सिंघीतराई प्लांट के एक बॉयलर यूनिट में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. इस यूनिट का संचालन और रखरखाव हमारी सब-कॉन्ट्रैक्टर कंपनी NGSL द्वारा किया जाता है, और इस घटना में उसी के कर्मी प्रभावित हुए हैं. प्रवक्ता ने आगे कहा, 'हमारी पहली प्राथमिकता सभी प्रभावित लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है. हम घायलों को हर संभव सहयोग दे रहे हैं और मेडिकल टीमों व स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय में हैं.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'हम घटना के सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं. हम अपील करते हैं कि सही जानकारी मिलने तक धैर्य बनाए रखें.'

घायलों के नाम

जिंदल फोर्टिस और बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती
1. मानस गिरी
2. कार्तिक महतो
3. ब्रजेश कुमार
4. केशव चंद्रा
5. भुवनेश्वर चंद्रा
6. अभिषेक चंद्रा,
7. नदीम अंसारी
8. मिलन वारे
9. संदीप
10. शिवनाथ मुरमु

बालीजी मेट्रो अस्पताल में
11. बनवाली लाल बरेठ
12. उपेन्द्र
13 परदेशी लाल चंद्रा

मृतकों में ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल के हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement