बिहार: शादी के 15 साल तक नहीं हुए बच्चे, अब एक साथ तीन बेटे और एक बेटी को दिया जन्म

एक साथ चार बच्चों के जन्म पर उनकी मां उषा देवी ने बताया कि उन्हें चार बच्चे एक साथ हुए हैं जिससे बेहद खुश है और उन्हें कोई दिक्कत नहीं हैं.

Advertisement
महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

सचिन पांडेय

  • मोतिहारी,
  • 08 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST
  • मोतिहारी में महिला ने चार बच्चों को दिया एक साथ जन्म
  • चारों बच्चे स्वस्थ्य, 15 साल से दंपत्ति औलाद के लिए थे परेशान

बिहार के मोतिहारी में एक महिला ने एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

मोतिहारी के शंकर सरैया की रहने वाली चंदन सिंह की पत्नी उषा देवी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो एक साथ चार बच्चों की मां बन जाएंगी. शादी के 15 साल बाद भी उषा देवी एक संतान पाने के लिए तपस्या कर रही थी लेकिन ईश्वर ने चार बच्चों से उनकी झोली भर दी.

Advertisement

महिला ने एक साथ तीन बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है. इस संबंध में पूछे जाने पर शहर की जानी-मानी चिकित्सक डॉ ज्योति झा ने बताया कि ये दंपति शादी के कई वर्ष बीतने के बाद भी संतान सुख से वंचित थे और बिहार के कई नामी-गिरामी डॉक्टरों से इलाज करवा कर भी मायूस थे. 

डॉ ज्योति ने बताया कि इलाज शुरू करने के बाद महिला ने गर्भ धारण किया और सात महीने बाद सोमवार को उसने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया जिसमें तीन पुत्र और एक पुत्री है. चारों बच्चे और उन्हें जन्म देने वाली मां बिल्कुल स्वस्थ है. 

चारों बच्चों को अच्छी मेडिकल सुविधा देने के लिए मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उन्हें सुरक्षित इलाज दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »