गोपालगंज: महिलाओं को पैसे बांटते तेजस्वी का वीडियो वायरल, JDU ने ली चुटकी

नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर वह गरीब महिलाओं के बीच 500-500 रुपये बांटते नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव का यह वीडियो जनता दल यूनाइटेड एमएलसी नीरज कुमार ने जारी किया है.

Advertisement
तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 10 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:40 AM IST
  • तेजस्वी का पैसे बांटते वीडियो वायरल
  • जेडीयू ने कसा तंज, लालू का भ्रष्टाचार दिलाया याद

बिहार की राजनीति में हर मोड़ पर नाटकीय घटनक्रम का होना लाजिमी रहता है. अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गए हैं. हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर वह गरीब महिलाओं के बीच 500-500 रुपये बांटते नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव का यह वीडियो जनता दल यूनाइटेड एमएलसी नीरज कुमार ने जारी किया है. नीरज कुमार की तरफ से दावा किया गया है कि गुरुवार को तेजस्वी यादव जब गोपालगंज जिले में एक जनसभा को संबोधित करके वापस आ रहे थे तो उसी दौरान उन्होंने गरीब महिलाओं के बीच पैसे बांटे.

Advertisement

तेजस्वी का पैसे  बांटते वीडियो वायरल

इस बारे में वीडियो में तेजस्वी गरीब महिलाओं को पैसे बांटने के दौरान बता भी रहे हैं. वे कह रह रहे हैं कि वे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे हैं. महिलाओं के बीच पैसे बांटने के इस मामले को लेकर नीरज कुमार ने तेजस्वी पर हमला बोला है और कहा है कि उनकी अपनी कोई पहचान नहीं है बल्कि वह अनुकंपा पर नेता बने हुए हैं और आज भी अपने पिता लालू प्रसाद के नाम से ही जाने जाते हैं.

जेडीयू ने कसा तंज

तेजस्वी पर आगे तंज कसते हुए नीरज कुमार ने कहा कि उन्होंने गोपालगंज में नौकरी ली. दो के नाम पर जो जमीन लिखवाए हैं वहीं गरीबों में बांट देते हैं क्योंकि उनके पास दो बेशुमार जमीन हैं. वे कहते हैं कि लालू प्रसाद भी गरीबों के साथ छल किया करते थे मगर तेजस्वी यादव उससे भी आगे निकल गए. अनुकंपा पर तेजस्वी ने पद तो पा लिया मगर पहचान अभी भी उनकी पिता के नाम से ही है. यह वह स्वयं बोल रहे हैं. अगर तेजस्वी को कुछ देना ही था तो लालू प्रसाद ने जमीन दो-नौकरी लो के तहत जो जमीन परिवार के नाम पर लिखवाया था, वहीं गरीबों के नाम पर कर देते तब मानते कि तेजस्वी यादव नेता हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement