तेजस्वी यादव का नीतीश पर हमला, हमने आपको सीएम बना कर गलती की

तेजस्वी यादव ने इसका जवाब देते हुए नीतीश कुमार पर सीधा वार किया और कहा कि हिंदुस्तान में शायद ही किसी राज्य में चार साल में चार सरकार बनी हो. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने मोहन भागवत को बुलाकर दंगा भड़काने का काम किया.

Advertisement
तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव

परमीता शर्मा / सुजीत झा

  • पटना,
  • 08 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

बिहार के पूर्व उप- मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम लोगों की गलती थी कि हमने आपको सीएम बना दिया. तेजस्वी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित गरीब महासम्मेलन में बोल रहे थे. बता दें कि नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले कहा था कि हमारी गलती से कुछ लोग नेता बन गए. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के लिए यह बात कही थी.

Advertisement

अब तेजस्वी यादव ने इसका जवाब देते हुए किया और कहा कि हिंदुस्तान में शायद ही किसी राज्य में चार साल में चार सरकार बनी हों. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने मोहन भागवत को बुलाकर दंगा भड़काने का काम किया. साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार सरकार को नागपुर से चलाया जा रहा है.

पूर्व मुख्यमंत्री जीतराम मांझी ने ये सम्मेलन इसलिए बुलाया था क्योंकि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने जो 34 फैसले लिए थे उसमें से एक भी फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लागू नहीं किया, हालांकि मांझी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही बनाया था. मांझी ने नीतीश कुमार से उन फैसलों को लागू करने का अनुरोध किया. जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुजारिश की कि वो फैसला हमने लिया है उसे लागू करें. मांझी ने कहा कि हम जिस सपने को लेकर एनडीए में गए थे वो पूरा नहीं हो सका.

Advertisement

मांझी ने कहा कि मैंने से अनुरोध किया था कि न्यायिक सेवा में भी आरक्षण लागू किया जाये लेकिन प्रधानमंत्री ने इसे अनसुना कर दिया. उन्होंने कहा कि न्याय व्यस्था में दलितों की भागीदारी कम होने के कारण दलितों को न्याय नहीं मिल पाता है. मांझी ने लालू प्रसाद यादव की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए, जो बहुजाति हैं, जो पिछड़े हैं उन्हें फायदा मिलना चाहिए. मांझी ने कहा कि देश में दलितों की स्थिति ठीक नहीं है.

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार आरक्षण विरोधी है और ये आरक्षण खत्म करना चाहते हैं. ये दलित विरोधी हैं. समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं. बीजेपी देश की संस्कृति खत्म करना चाहती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के सिर्फ 6 ऐजेंडा हैं. मंदिर, मस्जिद, दंगा, हिंदू, मुस्लिम और पाकिस्तान और ये सब केवल जनता को भटकाने के लिए हैं. तेजस्वी ने कहा कि लालू यादव जनता की आवाज उठाते रहे लेकिन ने उन्हें परेशान किया और फंसाने का काम किया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर दलित की जमीन हड़पने का आरोप है लेकिन उनका कुछ नहीं हुआ. लालू जी ने कोई गुनाह नहीं किया लेकिन फिर भी उन्हें फंसा दिया गया.

Advertisement

मांझी ने कहा कि हम नीतीश कुमार से एक विनती करना चाहते हैं कि उनका जो शराबबंदी कानून है उसमें संशोधन किया जाए, क्योंकि उससे सबसे ज्यादा नुकसान दलितों और गरीबों का ही हो रहा है, बेकसूर लोग पकड़े जा रहे हैं. हालांकि हमने नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून का सबसे पहले समर्थन किया था लेकिन अभी जो भी स्थिति है उससे यही लग रहा है कि इस कानून का इस्तेमाल सिर्फ गरीब और दलित के लिए ही हो रहा. तेजस्वी यादव ने कहा कि जीतनराम मांझी के महागठबंधन में आने से गठबंधन मजबूत हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement