तेज प्रताप बोले- सुशील अंकल की शर्तें मंजूर, पर धोखा देने वाली दुल्हनिया नामंजूर

ट्विटर के जरिए तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें सुशील अंकल की सभी शर्तें शादी के लिए मंजूर हैं, मगर उनकी खुद की एक शर्त है. तेज प्रताप ने सुशील मोदी के सामने यह शर्त रखी कि उन्हें नीतीश कुमार जैसा धोखा देने वाली दुल्हनिया नहीं चाहिए.

Advertisement
तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो) तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 04 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की दुल्हनिया कौन ढूंढेगा और वह कैसी होगी इसको लेकर तेज प्रताप और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बीच जुबानी जंग जारी है.

दरअसल, 3 दिसंबर को के बेटे उत्कर्ष तथागत का विवाह पटना में संपन्न हुआ और तेज प्रताप यादव ने भी नवविवाहित जोड़े को मीडिया के जरिए बधाई दी. इसी दौरान मीडिया के एक सवाल पर तेज प्रताप यादव ने खुद के लिए दुल्हनिया ढूंढने की जिम्मेदारी सुशील मोदी को दे दी. तेज प्रताप ने कहा कि सुशील मोदी बड़े और बुजुर्ग हैं, तो वही उनके लिए दुल्हनिया ढूंढे.

Advertisement

24 घंटे के अंदर सुशील मोदी ने भी का जवाब दिया और कहा कि वह उनके लिए दुल्हनिया ढूंढ लेंगे बशर्ते वह उनकी तीन शर्त को मान लें. पहली यह कि वह दहेज नहीं लेंगे, दूसरी यह कि वह अंगदान का संकल्प करेंगे और तीसरी यह की तेज प्रताप दूसरों की शादी में जाकर तोड़फोड़ नहीं करेंगे.

सुशील मोदी के इन शर्तों का भी ने कुछ ही घंटों के अंदर ट्विटर के जरिए जवाब दे दिया लेकिन अपने जवाब के जरिए तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

ट्विटर के जरिए तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें सुशील अंकल की सभी शर्तें शादी के लिए मंजूर हैं, मगर उनकी खुद की एक शर्त है. तेज प्रताप ने सुशील मोदी के सामने यह शर्त रखी कि उन्हें धोखा देने वाली दुल्हनिया नहीं चाहिए.

Advertisement

दरअसल, जिस तरीके से ने 4 महीने पहले महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई इस बात को लेकर आरजेडी नीतीश पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने जनता के जनादेश के साथ धोखा किया. नीतीश और सुशील मोदी पर तंज कसते हुए तेज प्रताप ने कहा कि जिस तरीके से सुशील मोदी ने जनादेश को धोखा देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नए गठबंधन का दूल्हा मान लिया है उसी तरीके से उन्हें धोखा देने वाली दुल्हन नहीं चाहिए.

जाहिर सी बात है तेज प्रताप की दुल्हनिया को लेकर अब सुशील मोदी और उनके बीच जुबानी जंग के साथ-साथ ट्विटर पर भी जंग शुरू हो गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »