बिहारः स्कूली वैन पर गिरा हाई वोल्टेज तार, 2 बच्चों की मौत

बिजली का तार गिरते ही पूरी गाड़ी में करंट फैल गया. दो बच्‍चों की मौके पर ही मौत हो गई. करीब 11 बच्‍चे बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी घायलों को स्‍थानीय लोगों की मदद से अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ घटनास्थल पर मौजूद भीड़

सुजीत झा / वरुण शैलेश

  • पटना,
  • 16 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

बिहार के सारण जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई. बनियापुर थाने के सहजीतपुर स्थित प्राइड मिशन स्कूल के बच्चे छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे तभी बिजली का हाई वोल्टेज तार टूट कर उनकी स्‍कूल वैन पर गिर गया. इस घटना में दो बच्‍चों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 11 बच्‍चे बुरी तरह से झुलस गए. इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement

बिजली का तार गिरते ही पूरी में करंट फैल गया. दो बच्‍चों की मौके पर ही मौत हो गई. करीब 11 बच्‍चे बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी घायलों को स्‍थानीय लोगों की मदद से अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

इस के बाद मृतकों के घर चीख-पुकार मची हुई है. मां अपने बच्‍चे का घर लौटने का इंतजार कर रही थी, लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही से शव घर पहुंचा. घटना की सूचना पाकर एसडीओ मौके पर पहुंच चुके हैं. स्कूली वैन का ड्राइवर राजेश्वर गिरी भी घायल हो गया. वह करीब 40 फीसदी झुलस गया है. सारण के पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने कहा कि तार पहले से ही गिरा हुआ था. चालक ने देखा नहीं. घटना बंगाली पट्टी के पास की है.

Advertisement

स्कूल के कर्मचारी फरार

दो मृतक बच्चों में से एक की पहचान हुई है. यह बच्चा 6 वर्षीय रोशन कुमार बनियापुर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी जय किशोर सिंह का पुत्र बताया जाता है. वहीं, एक अन्‍य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के बाद विद्यालय के सभी कर्मी फरार हैं. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »