शराबबंदी पर सख्त कानून के खिलाफ पासवान, कहा- राज्य में शराब मिलने पर सीएम को भी हो जेल

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पासवान ने कहा की एलजेपी शराबबंदी के खिलाफ नहीं है, लेकिन जिस तरीके से कानून बना दिए गए हैं उसे उनकी पार्टी अस्वीकार करती है और उसके खिलाफ है.

Advertisement
नीतीश कुमार नीतीश कुमार

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 08 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि जिस तरीके से नए शराबबंदी कानून में इस बात का प्रावधान है कि अगर किसी के घर में शराब की बोतल मिलती है तो उस घर के तमाम व्यक्ति जो कि 18 साल से उम्र से ज्यादा के हैं, उन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. उसी तर्ज पर अगर बिहार राज्य में कहीं शराब मिलती है तो फिर मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जेल भेजा जाना चाहिए.

Advertisement

रामविलास पासवान ने यह बातें पुराने कानून को खारिज करने वाली पटना हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कड़ा फैसला लिया गया है कि घर के तमाम व्यस्क को जेल जाना पड़ेगा, उसी तर्ज पर सीएम को भी गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए, अगर राज्य में कहीं शराब मिलती है तो.

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पासवान ने कहा की एलजेपी शराबबंदी के खिलाफ नहीं है, लेकिन जिस तरीके से बना दिए गए हैं उसे उनकी पार्टी अस्वीकार करती है और उसके खिलाफ है.

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरीके से प्रधानमंत्री के ऊपर शहीदों के खून के दलाली का आरोप लगाया है, इस बयान को अमर्यादित करार देते हुए पासवान ने कहा देश की जनता सब देख रही है और समझ रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मर्यादा में रहकर बातें कहनी चाहिए. पासवान ने कहा कि किसी के कुछ भी कहने से प्रधानमंत्री को कुछ फर्क नहीं पड़ता है. राहुल गांधी को अपनी बातें मर्यादा में रहकर कहनी चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »