पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: बिहार में मोदी लहर बरकरार, जानें कितने पीछे हैं राहुल गांधी

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज का सर्वे बिहार जा पहुंचा है. इस राज्य में हुए सर्वे में लोगों से पीएम पद के लिए पहली पसंद, मौजूदा केंद्र सरकार के कामकाज समेत कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर उनकी राय ली गई.

Advertisement
पीएम मोदी और राहुल गांधी पीएम मोदी और राहुल गांधी

राम कृष्ण

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

बिहार के मतदाताओं के बीच प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी अब भी सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं. उनके मुकाबले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता काफी कम है. इंडिया टुडे ग्रुप और एक्सिस माई इंडिया के ताजा सर्वे पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज (पीएसई) में यह बात सामने आई है. नरेंद्र मोदी पीएम पद के लिए बिहार के 58 फीसदी लोगों की पहली पसंद हैं, जबकि राहुल गांधी को सिर्फ 32 फीसदी लोग ही पीएम बनते देखना चाहते हैं. यहां पीएम पद की रेस में राहुल गांधी नरेंद्र मोदी से काफी पीछे हैं.

Advertisement

इसके अलावा बिहार के 48 फीसदी लोग पीएम मोदी के कामकाज से संतुष्ट हैं, जबकि 20 फीसदी लोग उनके कामकाज को ठीकठाक मानते हैं. इसके साथ ही 28 फीसदी लोग पीएम मोदी के काम करने के अंदाज से संतुष्ट नहीं हैं. इसके अतिरिक्त सूबे के 89 फीसदी लोग चाहते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए जाएं. वहीं, सूबे के 24 फीसदी लोगों का कहना है कि वो राफेल के बारे में जानते हैं, जबकि 76 फीसदी लोगों ने इससे इनकार किया है.

8 में से 7 राज्यों में पीएम पद की रेस में मोदी आगे

पीएम पद की पसंद को लेकर अब तक छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, यूपी, उत्तराखंड और बिहार में सर्वे किया जा चुका है. आंध्र प्रदेश को छोड़कर इन सभी राज्यों में पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं.

Advertisement

छत्तीसगढ़ के 59 फीसदी, राजस्थान के 57, तेलंगाना के 44, आंध्र प्रदेश के 38 फीसदी, कर्नाटक के 55, यूपी के 48, उत्तराखंड के 57 और बिहार के 58 फीसदी लोगको दोबारा से पीएम बनाने के पक्ष में हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ के 34 फीसदी, राजस्थान के 35, तेलंगाना के 39, आंध्र प्रदेश के 44 फीसदी, कर्नाटक के 42, यूपी के 22, उत्तराखंड के 32 और बिहार के 32 फीसदी लोग को पीएम बनते देखना चाहते हैं.

ऐसे किया गया सर्वे

यह सर्वे 22 से 26 सितंबर के बीच बिहार के 40 संसदीय क्षेत्रों में किया गया. इसमें 15,375 लोगों को शामिल किया गया. इनसे पीएम पद की पहली पसंद, मोदी सरकार के कामकाज और चुनावी मुद्दे से जुड़े सवाल किए गए. अगर चुनावी मुद्दे की बात करें, बिहार के 53 फीसदी लोग स्वच्छता, 52 फीसदी लोग रोजगार, 50 फीसदी लोग पीने के पानी, 38 फीसदी कृषि और 32 फीसदी लोग महंगाई को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा मानते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »