नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? अमित शाह से मुलाकात के मायने 'डिकोड'

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट समेत कई मुद्दों पर बातचीत की.

Advertisement
अमित शाह से मिले थे नीतीश कुमार (फाइल फोटोः ट्विटर) अमित शाह से मिले थे नीतीश कुमार (फाइल फोटोः ट्विटर)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 24 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST
  • नीतीश कुमार ने अमित शाह को दी मंत्रियों के प्रदर्शन की रिपोर्ट
  • बीजेपी नेताओं को शाह का संदेश- खिलाफ बोलने से पहले सोचें

गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात के मायने डिकोड हो गए हैं. सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. हालांकि, अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद एक बात साफ हो गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में 'ऑल इज वेल' है. नीतीश कुमार और अमित शाह के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई जिसमें मंत्रिमंडल में फेरबदल की बात प्रमुख रही. नीतीश मंत्रिमंडल में फेरबदल तय माना जा रहा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार के मंत्रियों के कामकाज के आकलन की रिपोर्ट आ चुकी है. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोटे के कई मंत्रियों के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं. नीतीश ने अमित शाह से मुलाकात के दौरान इस रिपोर्ट को लेकर बात की तो साथ ही बीजेपी कोटे के कुछ मंत्रियों की सेहत के कारण कार्यों पर पड़ रहे असर को लेकर भी चर्चा की. कहा ये जा रहा है कि नीतीश मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल में स्वस्थ और युवा मंत्रियों को जगह दिए जाने की उम्मीद भी जताई जा रही है.

सूत्रों की मानें तो मुकेश सहनी प्रकरण भी मंत्रिमंडल में फेरबदल की बड़ी वजह है. सहनी की नीतीश मंत्रिमंडल से छुट्टी के बाद उनकी जगह किसी और को मंत्री बनाए जाने की बात है. मुकेश सहनी के हटने से पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को रोकने की रणनीति के तहत बीजेपी चाहती है कि किसी अति पिछड़े चेहरे को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए.

Advertisement

अमित शाह ने नीतीश को किया अधिकृत

सूत्रों की मानें तो अमित शाह ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किया है. उन्होंने साफ कहा है कि नीतीश कुमार जो चाहेंगे, वहीं किया जाएगा. हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार की बात पर एनडीए के किसी भी दल के नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. बीजेपी के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर आजतक (aajtak.in) को बताया कि अमित शाह ने संजय जयसवाल के जरिए पार्टी के बड़बोले विधायकों, नेताओं को साफ संदेश दे दिया है कि सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलने से पहले सोचें. 

बीजेपी नेता ने बताया कि अमित शाह के साथ मंच पर मौजूद कई नेताओं के चेहरे उतरे हुए थे. इसे आप किसी भी वीडियो में देख सकते हैं. मंच पर बीजेपी के जिन नेताओं को बुलाया गया था उनमें से कइयों को संजय जयसवाल ने अमित शाह का संदेश दे दिया था. कहा ये भी जा रहा है कि बोचहां विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में मिली हार के बाद पार्टी अलर्ट मोड में है. सुशील मोदी की ओर से कही गई समीक्षा वाली बात को भी केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है. अमित शाह ने भी बिहार में आत्मचिंतन की सलाह दी है. माना जा रहा है कि इन सभी बातों की छाप मंत्रिमंडल विस्तार पर साफ दिखेगी.

Advertisement

जेडीयू कोटे के मंत्रियों में भी हो सकता है बदलाव

इधर, ये भी चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कोटे से मंत्रियों में बदलाव की संभावना न के बराबर ही है. पार्टी सूत्रों की मानें तो जेडीयू अपने समीकरणों का ध्यान रखते हुए एक-मंत्रियों की जगह नए चेहरों को मौका दे सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »