लालू परिवार को गिफ्ट में जमीन की बरसात, देने वालों की लिस्ट है बड़ी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के परिवार को मिले उपहारों पर खासकर बीजेपी नेता सवाल उठाते रहे हैं. बीजेपी नेता सुशील मोदी के अनुसार उनके परिवार को नौकर से लेकर नेता तक तमाम लोगों ने करोड़ों के उपहार दिए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

दिनेश अग्रहरि

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के परिवार को मिले उपहारों पर खासकर बीजेपी नेता सवाल उठाते रहे हैं. बीजेपी नेता सुशील मोदी के अनुसार उनके परिवार को नौकर से लेकर नेता तक तमाम लोगों ने करोड़ों के उपहार दिए हैं. सुशील मोदी ने सवाल उठाया था कि आखिर लालू परिवार को ही इतने उपहार क्यों मिलते हैं, जबकि लालू प्रसाद कहते हैं कि बीजेपी नेताओं को उपहार नहीं मिलते, इसलिए जलनवश वे ऐसी बात करते हैं. बीजेपी नेताओं के मुताबिक लालू परिवार को मिले उपहार इस प्रकार हैं:

Advertisement

हेमा यादव को एक करोड़ का गिफ्ट

लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बेटी हेमा यादव को उनके नौकर ललन चौधरी ने 2014 में करीब एक करोड़ रुपये की जमीन दान में दी थी. चौधरी ने पहली बार जनवरी, 2014 में राबड़ी देवी को 2.5 डिसमिल जमीन दान में दी थी. ललन चौधरी बिहार के सिवान​ जिले का निवासी है और लालू के यहां पिछले दो दशक से नौकर है. ललन के नाम से बीपीएल कार्ड भी बना हुआ है.

तेजप्रताप यादव को मिली 13 एकड़ जमीन

सुशील मोदी के अनुसार लालू ने मंत्री पद के बदले दबंग विधायक बृज बिहारी सिंह से जमीन ली थी. मुजफ्फरपुर के किशुनपुर स्थित दो भूखंड बृज बिहारी सिंह की पत्नी रमा देवी ने लालू के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को गिफ्ट किया था. जिस समय तेजप्रताप को जमीन दान की गई थी, उस समय उनकी उम्र महज तीन साल आठ महीने थी. मुजफ्फरपुर के किशनपुर मरवन स्थित 2 प्लॉट कुल 13 एकड़ में है.

Advertisement

प्रेमचंद गुप्ता ने करोड़ों की जमीन यादव परिवार के नाम की

आरोप है कि पटना में जिस ज़मीन पर कथि‍त रूप से लालू परिवार का वह उनके बेटों के नाम पर है और पार्टी के सांसद प्रेमचंद गुप्ता ने यह जमीन उनके बेटों के नाम की है. प्रेम गुप्ता की कंपनी इस मॉल की जमीन की मालिक थी और बाद में उसने इसे लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव के नाम कर दिया.

कांति सिंह और रघुनाथ झा ने मंत्री बनने के लिए दिया उपहार

 रघुनाथ झा और कांति सिंह ने केंद्रीय मंत्री बनने के लिए अपनी जमीन आरजेडी चीफ लालू को उपहार में दे दी थी. सुशील मोदी के आरोपों के अनुसार पटना जिले के दानापुर में करीब 41,400 वर्ग फीट जमीन लालू की पत्नी राबड़ी देवी के नाम लीज पर दी गई. 99 साल के लिए इसका किराया 1250 रुपये महीना तय किया गया.

इसी प्रकार रघुनाथ झा को भी तभी मंत्री बनाया गया, जब उन्होंने लालू प्रसाद के दोनों बेटों के नाम गोपालगंज में तीन मंजिला मकान के साथ 6 कट्ठा 18 धूर जमीन गिफ्ट कर दिया. इनके अलावा राजद नेता प्रभुनाथ यादव, सुधा श्रीवास्तव, अब्दुलबारी सिद्दीकी तथा बादशाह प्रसाद आजाद ने औने -पौने दाम पर जमीन उपहार के रुप में दिया था.

Advertisement

तेजस्वी और तेजप्रताप को चाचा और नाना से मिला उपहार

आरोपों के मुताबिक तेजस्वी और तेजप्रताप यादव को पटना में एक दोमंजिला पक्का मकान उपहार स्वरूप अपने चाचा प्रभुनाथ यादव से मिला था.  इसकी कीमत उस वक्त करीब 6 लाख रुपये लगाई गई थी. इस जमीन को 45 महीनों के बाद 2010 में लालू प्रसाद के दोनों बेटों ने एके इन्फोसिस्टम को 70 लाख रुपये में बेच दिया. इसी तरह तेजस्वी और तेजप्रताप ने अपने नाना से उपहार स्वरूप मिली जमीन को भी इस कंपनी के हाथों बेच दिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »