'केवल पोस्टर लगाकर बिहार आने से कुछ नहीं होगा', अमित शाह पर तेज प्रताप का तंज

नीतीश के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसा है. साथ ही उन्होंने शाह को फिटनेस की सलाह भी दी है. तेज प्रताप ने कहा कि गृहमंत्री को साइकिल चलानी चाहिए. इससे मोटापा कम होगा. केवल पोस्टर लगाकर बिहार आने से कुछ नहीं होगा.

Advertisement
तेज प्रताप यादव और गृहमंत्री अमित शाह तेज प्रताप यादव और गृहमंत्री अमित शाह

अनिकेत कुमार

  • पटना,
  • 23 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

बिहार सरकार में मंत्री एवं लालू यादव के बेटे तेज प्रताप सिंह ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसा और सलाह भी दी. तेज प्रताप ने कहा कि गृहमंत्री को साइकिल चलानी चाहिए. इससे मोटापा कम होगा. केवल पोस्टर लगाकर बिहार आने से कुछ नहीं होगा. 

हालांकि, इस दौरान तेज प्रताप ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा किया कि मोटे नेता के पोस्टर आपको दिख जाएंगे. जाहिर है अमित शाह बिहार का दौरा करने वाले हैं. इसको देखते हुए पटना की सड़कों पर इन दिनों उनके काफी पोस्टर लगे हैं. 

Advertisement

केवल पोस्टर लगा बिहार आने से कुछ नहीं होगा

तेज प्रताप यादव ने कहा कि देखिए राहुल गांधी फिट हैं तभी कहां से कहां तक पैदल यात्रा कर चुके हैं, लेकिन जो नेता मोटे हैं, उनको वजन कम करना चाहिए. अमित शाह पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "केवल पोस्टर लगा बिहार आने से कुछ नहीं होगा. साइकिल चलाकर अपना मोटापा कम कीजिए." 

साइकिल से दफ्तर पहुंचे थे तेज प्रताप

तेज प्रताप नीतीश के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं. इन दिनों वो अपनी फिटनेट को लेकर सुर्खियों में हैं. बुधवार को वो अचानक साइकिल से दफ्तर पहुंचे थे. इस दौरान जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर ठीक रहेगा. 

इससे साइकिल से दफ्तर आने की प्रेरणा मिली

यहां तेज प्रताप ने दावा किया था कि सुबह 9 बजे जब वे सो रहे थे, तो मुलायम सिंह यादव उनके सपने में आए, बहुत सी बातें कीं और गले लगाया. इतना ही नहीं मुलायम सिंह ने उनके साथ साइकिल भी चलाई. इससे उन्हें साइकिल से दफ्तर आने की प्रेरणा मिली.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »