जेल में लालू को मिला माली का काम, कमाएंगे 93 रुपये, जमानत के लिए HC जाएगी RJD

सजा का ऐलान होने के बाद लालू को जेल में माली का काम मिला है और वो अब रोजाना 93 रुपये कमाएंगे. उधर, लालू यादव को सोमवार को हजारीबाग की ओपन जेल में शिफ्ट किया जाएगा. उन्हें अपनी सजा यहीं बितानी होगी. 

Advertisement
लालू यादव लालू यादव

रोहित कुमार सिंह / नंदलाल शर्मा

  • रांची,
  • 07 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

चारा घोटाले के दूसरे मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 3.5 साल की सजा सुनाई गई है. 23 दिसंबर से लालू बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं, मगर सजा का ऐलान नहीं होने के कारण जेल में उन्हें क्या काम करना है इसकी जानकारी नहीं थी.

मगर अब सजा का ऐलान होने के बाद लालू को जेल में माली का काम मिला है और वो अब रोजाना 93 रुपये कमाएंगे. उधर, लालू यादव को सोमवार को हजारीबाग की ओपन जेल में शिफ्ट किया जाएगा. उन्हें अपनी सजा यहीं बितानी होगी.  

Advertisement

इधर राष्ट्रीय जनता दल अपने नेता की जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है.

बता दें कि शनिवार को सजा मिलने के बाद . सीबीआई जज शिशुपाल सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लालू को सजा सुनाई और 5 लाख का जुर्माना भी ठोंका.

बीजेपी की राह चलने के बजाए मौत पसंद: लालू

लालू ने अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राह में चलने के बजाए मरना पसंद करूंगा. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "बीजेपी की राह में चलने के बजाए मैं सामाजिक न्याय, सद्भाव और समानता के लिए खुशी से मरना पसंद करूंगा."

मालूम है कि लालू जेल जाने के बाद अपने समर्थकों को ट्विटर के जरिए संदेश देते रहे हैं. जेल जाने के बाद लालू ने ट्वीट किया था, "प्रिय साथियों, कारागार प्रवास के दौरान मेरे ट्विटर हैंडल का संचालन मेरा कार्यालय और परिवार के सदस्य करेंगे. समय-समय पर मुलाकातियों के मार्फत कार्यालय को संदेश पहुंचेगा, जो आपके पास ट्विटर या अन्य विधा से पहुंच जाएगा. संगठित रहिए, सचेत रहिए."

Advertisement

गौरतलब है कि 23 दिसंबर को जब अदालत ने लालू को दोषी करार दिया था, उस दिन भी लालू ने एक साथ कई ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »