गोभी के लिए बुजुर्ग का मर्डर! मोतिहारी में पड़ोसियों ने ली शख्स की जान

मोतिहारी में चोरी के शक में बुजुर्ग की हत्या कर दी. परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के दबंगों पर लगाया है. उन्होंने बताया कि उनके और पड़ोसियों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था. उनलोगों ने बहाना बनाकर गोभी चोरी का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

सचिन पांडेय

  • मोतिहारी,
  • 28 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

बिहार के मोतिहारी में गोभी चोरी के शक में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक के परिजनों का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, घटना मधुबन थाना क्षेत्र के दुलमा पंचायत के बरापाकड गांव की है. यहां के रहने वाले रघुनाथ प्रसाद मंगलवार की सुबह शौच करने गए थे. वहां लौटते वक्त पड़ोसियों ने उनके हाथ में गोभी और लौकी देखी. इस पर पड़ोसी कहने लगे कि रघुनाथ ने हमारे खेत में लगी गोभी और लौकी तोड़ी है. रघुनाथ पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट कर दी.

Advertisement

परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के दबंगों पर लगाया

पड़ोसियों ने रघुनाथ को इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के दबंगों पर लगाया है. उन्होंने बताया कि उनके और पड़ोसियों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था. उन लोगों ने बहाना बनाकर गोभी चोरी का आरोप लगाया और रघुनाथ की पिटाई कर दी. इससे उसकी मौत हो गई.

मामले में डीएसपी ने कही ये बात

डीएसपी सुबोध कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों के ने सूचना दी है कि रघुनाथ प्रसाद को गोभी चोरी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कार्रवाई कर रही है. मगर, परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं आया है. आवेदन आते ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement