तेजप्रताप ने राबड़ी आवास से दिखाया 'नीतीश चाचा NO ENTRY' का पोस्टर

तेजप्रताप ने आरोप लगाया की उनकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान विरोधियों ने उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट हैक करवा लिए हैं.

Advertisement
तेजप्रताप यादव ने दिखाया पोस्टर तेजप्रताप यादव ने दिखाया पोस्टर

मोनिका गुप्ता / सुजीत झा

  • पटना,
  • 03 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. अब उन्होंने राबड़ी देवी के सरकारी आवास के गेट से मीडिया को 'नो एंट्री चाचा नीतीश' का पोस्‍टर दिखाया है. साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए उनके घर में NO ENTRY है.

बता दें कि अपने फेसबुक अकाउंट पर पार्टी और परिवार के अंदर चल रहे उठा पटक की पोस्ट शेयर करने के चंद घंटे बाद उन्होंने यू टर्न ले लिया. उन्होंने कहा, 'मेरा अकाउंट हैक हो गया था. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका अकाउंट  और बीजेपी नेता सुशील मोदी के इशारे पर हैक किया गया और उल्टा सीधा पोस्ट भी किया गया.'

Advertisement

तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान विरोधियों ने उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट हैक करवा लिए हैं. जिसकी शिकायत वह पुलिस में भी करेंगे. लेकिन में शिकायत कब करेंगेये नहीं बताया. NO ENTRY का पोस्टर लिए मीडिया के सामने आए तेजप्रताप का मकसद बढ़ते पारिवारिक तनाव के बीच सफाई देना था.

वहीं जनता दल यू के प्रवक्ता संजय सिंह ने इस पूरे प्रकरण पर कहा कि अगर किसी ने उनका अकाउंट हैक किया तो उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई. साइबर सेल सब पता लगा लेगा. उन्होंने कहा कि ये और कुछ नहीं परिवारिक लड़ाई है.

संजय सिंह ने ट्वीट करके कहा कि एक कहावत तो सुनी होगी आपने तेजस्वी यादव कि घर का भेदी लंका ढाए. अब धीरे-धीर इस कहावत का चरितार्थ होना दिख रहा होगा. दुराचार की लंका के विकास का अंतिम कारण विभीषण ही बना था. भ्रष्टाचार के साम्राज्य के साथ भी वही पुनरावृत्ति हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »