बिहार के औरंगाबाद में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन नक्सली ढेर

मुठभेड़ औरंगाबाद के चक्रबंदा गांव में गुरुवार सुबह हुई थी. इससे पहले, गया के नाडिया नाला में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • पटना,
  • 25 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

बिहार में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गए और उनसे 7 हथियार भी बरामद किए गए. मुठभेड़ औरंगाबाद के चक्रबंदा गांव में गुरुवार सुबह हुई. इससे पहले, बिहार के गया के नाडिया नाला में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया था. मारे गए नक्सलियों के पास से 1 एके-47, 3 इंसास राइफल समेत कई हथियार मिले थे.

Advertisement

औरंगाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी नक्सलियों का एक दस्ता सतनदिया गांव के नजदीक इकट्ठा हुआ है. इसी सूचना के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस ने संयुक्त रूप से उस क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया.

पुलिस को देखते ही नक्सली गोलीबारी करने लगे. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया. औरंगाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक (अभियान) राजेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण नक्सली पीछे हट गए. क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मृतक नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है.

पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक एके-47, तीन इंसास राइफल भी शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »