बिहार के छपरा जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराबी पति से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चियों को नदी में फेंक दिया.
के मांझी थाना अंतर्गत झखरा गांव की मनोरमा देवी शराबी पति और ससुर के अत्याचारों से इतनी परेशान हो गई कि बुधवार को उसने अपने बच्चों के साथ खुद की भी जान देने का फैसला कर लिया.
पुलिस के मुताबिक पति और ससुर के जुल्मों से परेशान मनोरमा देवी अपने तीन बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली सरयू नदी पर जय प्रभा सेतु पर पहुंची. मनोरमा देवी ने सबसे पहले अपने डेढ़ साल के बेटे प्रिंस को में फेंका और उसके बाद अपनी 5 वर्षीय बेटी निशा को भी नदी में फेंक दिया.
अपने दो मासूम बच्चों को नदी में फेंकने के बाद वह अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ सरयू नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी तभी स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और उसे ऐसा करने से रोका.
जब यह पता चला कि मनोरमा देवी अपने दो बच्चों को नदी में फेंक चुकी है तो मछुआरों ने नदी में कूदकर उन दोनों को खोजने की कोशिश की, मगर उनका कोई अता पता नहीं चल पाया.
स्थानीय लोगों ने पहले तो दो बच्चों को नदी में फेंक देने को लेकर महिला की पिटाई की और उसके बाद उससे पुलिस के हवाले कर दिया. मनोरमा देवी ने बताया कि उसका पति और ससुर दोनों शराबी हैं और शराब के नशे में रोजाना उसके साथ मारपीट किया करते थे जिससे वह तंग आकर ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो गई थी.
रोहित कुमार सिंह / वरुण शैलेश