बिहार में एक और 'मटुकनाथ', 50 साल के टीचर ने 20 साल की स्टूडेंट से रचाई शादी

बिहार के समस्तीपुर में 50 साल के एक शिक्षक ने 20 साल की छात्रा से शादी रचा ली जिसके बाद लोगों को एक बार फिर जूली-मटुकनाथ की लव स्टोरी याद आ गई. अब शिक्षक और छात्रा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement

जहांगीर आलम

  • रोसड़ा,
  • 10 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST

बिहार के समस्तीपुर में 50 साल के एक टीचर ने 20 साल की अपनी ही छात्रा से शादी रचा ली जिसके बाद लोगों को जूली-मटुकनाथ की लव स्टोरी याद आ गई. 2006 में बिहार की राजधानी पटना में जूली-मुटकनाथ की लव स्टोरी ने खूब हंगामा बरपाया था और अब इस टीचर की शादी सुर्खियों में हैं.

समस्तीपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रोसड़ा में संगीत कुमार नाम के इंग्लिश टीचर ने 20 साल की छात्रा से शादी कर ली है. 50 साल के संगीत कुमार आधी उम्र से भी कम अपनी छात्रा श्वेता कुमारी को दिल दे बैठे थे. दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा की मंदिर में जाकर शादी रचा ली.

Advertisement

कुछ ऐसा ही मामला पटना विश्वविद्यालय में भी देखने को मिला था जब साल 2006 में प्रोफेसर मटुकनाथ को अपनी छात्रा जूली से प्यार हो गया था और वो उसी के साथ रहने लगे थे.

जब इस बात की भनक उनकी पत्नी को लगी तो वो अपने बेटे के साथ जूली और मटुकनाथ के ठिकाने पर पहुंच गई थी जहां जमकर झगड़ा हुआ था. पत्नी और लोगों ने मटुकनाथ के चेहरे पर कालिख पोत दी थी.

यहां देखिए वीडियो      

इतना ही नहीं मटुकनाथ की पत्नी और जूली के बीच भी झगड़ा हुआ था और पत्नी ने बाल पकड़कर जूली की पिटाई कर दी थी. अब एक बार फिर शिक्षक और छात्रा के बीच प्यार की खबर सामने आने के बाद उनकी शादी के वीडियो ने हंगामा मचा दिया है.

बताया जा रहा है कि 20 साल की श्वेता अपने घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर इंग्लिश टीचर संगीत कुमार के यहां पढ़ने जाती थी. इसी दौरान उसे अपने टीचर से प्यार हो गया और बाद में शिक्षक भी उसे पसंद करने लगे. शिक्षक संगीत कुमार की पत्नी का देहांत काफी पहले हो चुका था और उसके बाद उन्होंने दूसरी शादी नहीं की थी. अब यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement

शिक्षक और छात्रा की शादी को जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस पर अभी तक छात्रा के परिजनों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »