रेल राज्यमंत्री बोले- बिहार में जल्द ही 12 अतिरिक्त इएमयू ट्रेनें चलेंगी

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी बिहार में यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही 12 अतिरिक्त इएमयू ट्रेनें परिचालित की जाएंगी. मुजफ्फरपुर में संवाददाताओं को मनोज सिन्हा ने बताया कि उत्तरी बिहार में यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों से जल्द ही 12 अतिरिक्त इएमयू ट्रेनें परिचालित की जाएंगी.

Advertisement
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किया ऐलान रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किया ऐलान

संदीप कुमार सिंह

  • मुजफ्फरपुर,
  • 12 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी बिहार में यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही 12 अतिरिक्त इएमयू ट्रेनें परिचालित की जाएंगी. मुजफ्फरपुर में संवाददाताओं को मनोज सिन्हा ने बताया कि उत्तरी बिहार में यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों से जल्द ही 12 अतिरिक्त इएमयू ट्रेनें परिचालित की जाएंगी.

मुजफ्फरपुर चैंबर आफ कामर्स के अनुरोध के संबंध में मनोज ने कहा कि 15 मई से पहले मुजफ्फरपुर और हावड़ा के बीच एक नई ट्रेन की शुरूआत की जाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी सरकार राज्य की जनता के लिए रेल सेवा के विस्तार के लिए कृतसंकल्पित है.

Advertisement

मनोज सिन्हा ने बताया कि गत रविवार को बिहार के बेगूसराय जिले से एक ट्रेन की शुरूआत की गई थी तथा उन्होंने मुंगेर जिले के जमालपुर स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का भ्रमण यह जानने के लिए किया कि वहां पिछले साल से अभियंताओं को प्रशिक्षण दिया जाना क्यों बाधित हुआ?

उन्होंने यह आश्वासन दिया कि इसकी वहां फिर से शुरूआत करने की संभावना पर विचार किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »