बिहार में गंगा और बागमती में डूबे 10 लोग, तलाशी जारी

शिवहर के डीएम राजकुमार ने बताया कि एसपी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में लगातार जुटी हुई है. हांलाकि कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी शव बरामद नहीं हो सका है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

सुजीत झा

  • पटना,
  • 27 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

बिहार में गंगा और बागमती नदी में दो नौकाएं डूबने से 10 लोग लापता हो गए. बागमती नदी में डूबी नौका में 20 लोग सवार थे. यह दुर्घटना बुधवार को शिवहर जिले के पुनहिया खैरा पहाड़ी घाट पर हुई. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मदद से 16 लोगों को सुरक्षित नदी से निकाल लिया गया है, लेकिन चार लोग अभी भी लापता है. इसमें दो महिलाएं और दो बच्चियां है. ये दियारे क्षेत्र में घास काटने जा रही थीं. नाव पर ज्यादतर महिलाएं और बच्चियां सवार थीं.

Advertisement

शिवहर के डीएम राजकुमार ने बताया कि एसपी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में लगातार जुटी हुई है. हांलाकि कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी शव बरामद नहीं हो सका है. जिलाधिकारी ने बताया कि चार लोग अब भी लापता है, जिनकी खोज जारी है. क्षमता से अधिक लोगों के होने से यह घटना घटी.

उधर, पटना में गंगा नदी में 6 युवाओं डूब गए. सभी की उम्र 18 वर्ष के आसपास थी. वो सेना में भर्ती के लिए रोजाना दौड़ का अभ्यास कर रहे थे. वे दौड़ने के बाद गंगा में नहाने गए थे, तभी डूब गए. यह घटना पटना के मनेर प्रखंड के शेरपुर गांव में घटी. पुलिस और गोताखोर डूबे युवाओं के शव की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक एक भी शव बरामद नहीं हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गंगा में नहाने के दौरान पहले एक युवक डूबने लगा, जिसको बचाने के क्रम में एक के बाद एक युवाओं डूबते चले गए.

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि सभी बच्चे अपने गांव के पास नदी पार लार दियारा के मैदान में कबड्डी खेलने के बाद गंगा नदी में नहाने गए थे. ये सभी लड़के सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे और दौड के बाद कबड्डी खेलकर फिर गंगा में नहाने के बाद घर लौटते थे. हालांकि बुधवार को वो घर नहीं लौटे और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठे. एक ही गांव में 6 युवाओं के इस की आशंका से पूरे इलाके में मातम का माहौल है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें शव तलाशने में लगी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »