OPPO Reno16 Seriesआ चूका है मार्केट में, जानिए क्यों कंटेंट क्रिएटर्स के लिए है यह एक दमदार स्मार्टफोन

Impact Feature

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो शानदार कैमरा, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाए, तो OPPO Reno16 Series आपके लिए एक दमदार विकल्प साबित हो सकती है।

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST
  • Triple 50MP कैमरा और AI फीचर्स से आसान होगा कंटेंट क्रिएशन
  • HoloVerse 3D डिजाइन, 80W फास्ट चार्जिंग और दमदार बैटरी
  • Snapdragon 7 Gen 4 और AI-पावर्ड ColorOS 16.1 का मिलेगा साथ

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने या सोशल मीडिया चलाने का साधन नहीं रह गया है। कॉलेज फेस्ट की यादें हों, दोस्तों के साथ कैफे में बिताए पल, वीकेंड ट्रिप, ऑफिस के बाद की शाम या फिर इंस्टाग्राम रील्स और व्लॉग, हर खास पल अब कैमरे में कैद होता है। यही वजह है कि यूजर्स अब ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में रहते हैं जो सिर्फ तस्वीरें न खींचे, बल्कि कंटेंट क्रिएशन के पूरे अनुभव को आसान और बेहतर बना दे।
इसी सोच के साथ OPPO ने अपना नया Reno16 Series बाजार में उतारा है, जो मार्केट में खरीद के लिए अब उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार की गई है जो अपने हर पल को खूबसूरती से कैद करना चाहते हैं और सोशल मीडिया पर उसे तुरंत शेयर भी करना चाहते हैं।

कैमरा सिर्फ कैमरा नहीं, पूरा क्रिएटर स्टूडियो

Reno16 की सबसे बड़ी खासियत इसका Triple 50MP Camera System है। फोन में 50MP मेन कैमरा, 50MP 3.5x टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा 100° FOV के साथ मिलता है, जिससे ग्रुप सेल्फी और व्लॉग रिकॉर्डिंग का अनुभव बेहतर हो जाता है।

Advertisement

वहीं Reno16c की बात करें तो उसमे भी लगभग शामे कैमरा सिस्टम है, अंतर बस 8 MP के अल्ट्रा वाइड लेंस का है। लेकिन केवल कैमरा हार्डवेयर ही इसकी ताकत नहीं है। OPPO ने इसमें कई नए AI फीचर्स दिए हैं जो कंटेंट बनाने के तरीके को आसान और मजेदार बनाते हैं।

AI Remix Collage से बनाइए ट्रेंडिंग कंटेंट

आजकल सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग ट्रांजिशन और मिनी व्लॉग काफी लोकप्रिय हैं। Reno16 Series का AI Remix Collage फीचर इन्हें बेहद आसान बना देता है।
 

इस फीचर की मदद से यूजर फोटो, मोशन फोटो और वीडियो से किसी व्यक्ति या ऑब्जेक्ट को अलग कर सकता है और उसे स्टिकर की तरह दूसरी तस्वीरों या वीडियो में इस्तेमाल कर सकता है। इससे बिना किसी अलग एडिटिंग ऐप के ट्रैवल जर्नल, क्रिएटिव कोलाज और ट्रेंडिंग सोशल मीडिया कंटेंट तैयार किया जा सकता है।

Pop Cam देगा अलग अंदाज

अगर आपको विंटेज कैमरा या फिल्म कैमरे जैसी तस्वीरें पसंद हैं तो Reno16 Series का Pop Cam फीचर आपके काम आ सकता है।
इसमें Digicam, Instant Film, Light Leak समेत नौ अलग-अलग स्टाइल दिए गए हैं, जिनकी मदद से एक टैप में तस्वीरों को नया लुक दिया जा सकता है। यानी फोटो क्लिक करते ही वह सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए तैयार हो जाती है।
 

Advertisement

Popout 2.0 और 4K Auto Straighten Video

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एडिटिंग भी उतनी ही जरूरी होती है जितनी शूटिंग। Reno16 Series का Popout 2.0 फीचर फोटो में मौजूद इमारत, फर्नीचर या वाहन जैसे ऑब्जेक्ट को अलग करके क्रिएटिव सोशल पोस्ट बनाने में मदद करता है।

वीडियो क्रिएशन के लिए Reno16 Series में 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे दोनों स्मार्टफोन हाई-क्वालिटी व्लॉग, रील्स और ट्रैवल वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं। वहीं 4K Auto Straighten Video फीचर चलते-फिरते वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान फ्रेम के हल्के टेढ़ेपन को अपने आप ठीक कर देता है। कंपनी के अनुसार यह लगभग 5 डिग्री तक के झुकाव को ऑटोमैटिकली ठीक कर सकता है, जिससे वीडियो ज्यादा प्रोफेशनल दिखते हैं।

डिजाइन जो सबसे अलग नजर आता है

OPPO ने Reno16 Series के डिजाइन पर भी खास काम किया है।

सीरीज के Starry White वेरिएंट में India's First HoloVerse 3D Design पर आधारित 3D Pop Planet Design दिया गया है, जो फोन के बैक पैनल पर 3D इफेक्ट तैयार करता है। रोशनी बदलने के साथ इसका लुक भी बदलता नजर आता है, जिससे फोन का डिजाइन सामान्य स्मार्टफोन से अलग दिखाई देता है।

Reno16 में 6.32-इंच का 120Hz Smart Adaptive AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में भी काफी आरामदायक बनाता है, वहीं स्क्रीन का साइज़ वीडियो देखने, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए भी बेहतर अनुभव देता है।

फोन में Ultra-Slim बॉडी, Aerospace-grade Aluminium Frame और One-piece Cold-sculpted Design भी दिया गया है, जिससे यह प्रीमियम फील देता है। इसके अलावा IP66, IP68, IP69 और पहली बार IP69K ड्यूरेबिलिटी रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी, धूल और रोजमर्रा के कठिन इस्तेमाल के दौरान भी बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

Advertisement


ColorOS 16.1 के साथ कई स्मार्ट AI फीचर्स

Reno16 Series में नया ColorOS 16.1 मिलता है, जिसमें कई AI आधारित फीचर्स शामिल किए गए हैं।

AI Snap Key, जो पहली बार Reno Series में इंट्रोड्यूस हो रहा है जिसकी मदद से एक बटन दबाकर स्क्रीन पर मौजूद जरूरी जानकारी सेव की जा सकती है या कैमरा जैसे शॉर्टकट्स भी सेट किए जा सकते हैं।

इसके अलावा AI Mind Space रोजमर्रा की जरूरी जानकारी को एक जगह व्यवस्थित रखने में मदद करता है, जबकि AI Mind Pilot एक AI assistant की तरह काम करता है जिसके थ्रू आप ChatGPT, Perplexity और Gemini तीनो LLMs से साथ में सवाल पूछ कर, अपने हिसाब से सही जवाब चुन सकते है। वहीं AI Bill Manager खर्चों को मैनेज करने और AI Menu Translation किसी दूसरी भाषा में लिखे मेन्यू को तुरंत समझने में मदद करता है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस 

Reno16 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं Reno16c में MediaTek Dimensity 7300-Energy प्रोसेसर मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ बेहतर AI परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

लंबी बैटरी, तेज चार्जिंग

अगर आप दिनभर शूटिंग, एडिटिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी भी उतनी ही जरूरी होती है।
Reno16 में 6,700 mAh और Reno 16c में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 80W SUPERVOOCTM फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स लंबे समय तक बिना रुकावट फोन इस्तेमाल कर सकते हैं।

OPPO Bubble भी करेगा मदद

कंपनी ने Reno16 Series के साथ OPPO Bubble नाम का एक नया एक्सेसरी भी पेश किया है। यह रियर कैमरे का लाइव प्रीव्यू दिखाता है, जिससे अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपकी फोटो खींच रहा हो या आप अकेले व्लॉग रिकॉर्ड कर रहे हों, तो फ्रेमिंग और एंगल बेहतर तरीके से देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इसमें कस्टमाइज़ेबल डिस्प्ले भी मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार इसे पर्सनलाइज़ कर सकते हैं। यही वजह है कि यह सिर्फ एक क्रिएटर टूल ही नहीं, बल्कि एक स्टाइलिश फैशन एक्सेसरी के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

पहली सेल शुरू

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा, AI-पावर्ड फीचर्स और कंटेंट क्रिएशन के लिए कई स्मार्ट टूल्स के साथ आए, तो OPPO Reno16 Series आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। चाहे प्रोफेशनल क्वालिटी की फोटो और वीडियो शूट करनी हो, सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करना हो या रोजमर्रा के कामों को AI की मदद से आसान बनाना हो, यह सीरीज हर तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

OPPO Reno16 5G की शुरुआती कीमत ₹61,999 (8GB + 256GB) है, जबकि OPPO Reno16c 5G की शुरुआती कीमत ₹46,999 (8GB + 128GB) रखी गई है। दोनों स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, OPPO e-Store और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। और OPPO Bubble भी मार्केट में उपलब्ध है सिर्फ ₹7,999 में. लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है।

अस्वीकरण - इस फीचर में दी गई सामग्री, विषयवस्तु और/या जानकारी केवल विज्ञापन उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई है। टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड इसमें प्रदर्शित या प्रचारित उत्पादों और/या सेवाओं की सटीकता, विश्वसनीयता या गुणवत्ता के संबंध में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी, प्रतिनिधित्व या समर्थन से इनकार करता है। दर्शकों या उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे इस फीचर में प्रस्तुत जानकारी या दावों पर भरोसा करने या उनके आधार पर कोई भी निर्णय लेने से पहले स्वयं उचित जांच-पड़ताल करें और स्वतंत्र रूप से पूछताछ करें। ऐसी सामग्री पर भरोसा करना पूरी तरह से व्यक्ति के अपने विवेक और जोखिम पर निर्भर है।
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »