Binance ने लॉन्च किया नया सिक्योरिटी फीचर “Withdraw Protection”, यूजर्स को मिलेगा डिजिटल एसेट्स पर ज्यादा कंट्रोल

Impact Feature

1 से 7 दिन तक Withdrawal लॉक करने का मिलेगा विकल्प, यूजर्स के हाथ में होगी पूरी सिक्योरिटी कंट्रोल

Advertisement
 क्या है Withdraw Protection फीचर? क्या है Withdraw Protection फीचर?

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST
  • Binance ने लॉन्च किया नया “Withdraw Protection” सिक्योरिटी फीचर
  • यूजर्स 1 से 7 दिन तक Crypto Withdrawal कर सकेंगे लॉक
  • Strict Lockdown मोड में एक्सचेंज भी नहीं हटा सकेगा लॉक

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने अपने यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक नया फीचर “Withdraw Protection” लॉन्च किया है। यह फीचर यूजर्स को अपने डिजिटल एसेट्स की सुरक्षा पर ज्यादा कंट्रोल देता है और जरूरत पड़ने पर अकाउंट से निकासी (Withdrawal) को कुछ समय के लिए लॉक करने की सुविधा देता है।

क्या है “Withdraw Protection” फीचर?

Withdraw Protection एक ऐसा सिक्योरिटी फीचर है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने डिजिटल एसेट्स की ऑन-चेन निकासी को अस्थायी रूप से रोक सकते हैं। यूज़र अपनी ज़रूरत के हिसाब से 1 दिन से लेकर 7 दिन तक का लॉक पीरियड सेट कर सकते हैं।

इस दौरान अकाउंट से कोई भी Withdrawal नहीं हो सकेगा। इसका मकसद यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा देना है, खासकर तब जब उन्हें अपने अकाउंट की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क रहना हो।

यूजर्स खुद तय कर सकेंगे सिक्योरिटी सेटिंग्स

इस फीचर में यूजर्स को यह विकल्प भी मिलेगा कि वे “Early Unlock” यानी तय समय से पहले लॉक हटाने की अनुमति देना चाहते हैं या नहीं।

अगर यूजर Early Unlock की अनुमति देता है, तो इसके लिए कई सिक्योरिटी वेरिफिकेशन जरूरी होंगे। इनमें शामिल हैं:

Advertisement
  • Authenticator App
  • Security Key

इसके अलावा यूजर चाहें तो Email Confirmation और Phone/SMS Authentication को भी अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर जोड़ सकते हैं।

“Strict Lockdown” मोड भी मिलेगा

जो यूजर्स ज्यादा सख्त सुरक्षा चाहते हैं, उनके लिए Binance ने “Strict Lockdown” विकल्प भी दिया है। इस मोड में एक बार लॉक लगाने के बाद तय समय से पहले उसे हटाया नहीं जा सकेगा।

Binance के मुताबिक, इस लॉक पीरियड को एक्सचेंज भी ओवरराइड नहीं कर सकता। यानी यूजर्स की सिक्योरिटी सेटिंग्स पर पूरा कंट्रोल उन्हीं के पास रहेगा।

Binance ने क्या कहा?

Binance के Chief Security Officer Jimmy Su ने कहा,

“डिजिटल और फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म्स पर यूजर सुरक्षा बेहद जरूरी है। सिक्योरिटी तब ज्यादा प्रभावी होती है जब वह proactive और user-driven हो। Withdraw Protection यूजर्स को अकाउंट सिक्योरिटी पर ज्यादा कंट्रोल देता है और मजबूत सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम है।”

Binance ने यूजर्स को दी ये सलाह

Binance ने साफ किया है कि Withdraw Protection केवल एक अतिरिक्त सुरक्षा फीचर है। इसके साथ-साथ यूजर्स को साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी अच्छी आदतें भी अपनानी चाहिए।

Advertisement

कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे:

  • Withdrawal Addresses पहले से Whitelist करें
  • Strong Authentication Methods का इस्तेमाल करें
  • अपनी Crypto Holdings की जानकारी शेयर करते समय सावधानी बरतें

Binance का कहना है कि ऐसे टूल्स और जागरूकता के जरिए वह क्रिप्टो इकोसिस्टम को ज्यादा सुरक्षित बनाना चाहता है।

कब मिलेगा यह फीचर?

कंपनी के अनुसार, Withdraw Protection फीचर को अलग-अलग क्षेत्रों में धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।
iPhone यूजर्स के लिए:

  • iOS 16 या उससे ऊपर का वर्जन जरूरी होगा
  • Binance App का Version 3.14.0 या उससे ऊपर होना चाहिए

यूजर्स इस फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी Binance की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

अस्वीकरण - इस फीचर में दी गई सामग्री, विषयवस्तु और/या जानकारी केवल विज्ञापन उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई है। टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड इसमें प्रदर्शित या प्रचारित उत्पादों और/या सेवाओं की सटीकता, विश्वसनीयता या गुणवत्ता के संबंध में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी, प्रतिनिधित्व या समर्थन से इनकार करता है। दर्शकों या उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे इस फीचर में प्रस्तुत जानकारी या दावों पर भरोसा करने या उनके आधार पर कोई भी निर्णय लेने से पहले स्वयं उचित जांच-पड़ताल करें और स्वतंत्र रूप से पूछताछ करें। ऐसी सामग्री पर भरोसा करना पूरी तरह से व्यक्ति के अपने विवेक और जोखिम पर निर्भर है।
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement