अच्छी सेहत के लिए कैसा हो आपका रोज का रूटीन, AIIMS की डायटीशियन ने डिटेल में बताया क्या खाएं

स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों को अपने जीवन में शामिल करना जरूरी है. सुबह उठने से लेकर सोने तक का आपका रोज का रूटीन कैसा हो? इस बारे में एक्सपर्ट ने बताया है. इसके लिए हमने दिल्ली AIIMS के डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड ह्यूमन न्यूट्रिशन की डायटिशियन मोनिता गहलोत से बातचीत की है.

Advertisement
रोज अपनाएं ये स्वस्थ आदतें रोज अपनाएं ये स्वस्थ आदतें

अभिषेक पांचाल

  • नई दिल्ली ,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

आज की जिंदगी में लोग फिट और स्वस्थ रहने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी कई गलतियां करते हैं जो बीमारियों को न्योता दे सकती हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि पौष्टिक भोजन, सही लाइफस्टाइल, पर्याप्त नींद, नियमित एक्सरसाइज से हेल्थ को अच्छा रखा जा सकता है. अच्छी हेल्थ के लिए सुबह उठते ही कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं. रोज के रूटीन में क्या कर सकते हैं और खानपान कैसा हो इसके बारे में एक्सपर्ट ने बताया है. 

Advertisement

दिल्ली AIIMS के डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड ह्यूमन न्यूट्रिशन की डायटिशियन मोनिता गहलोत ने इसपर विस्तार से जानकारी दी है. डायटिशियन मोनिता कहती हैं कि सुबह उठते ही सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट करें. रातभर पानी न पीने के कारण शरीर को सुबह हाइड्रेशन की जरूरत होती है, इसलिए सुबह सामान्य पानी पीना चाहिए. आप अपने शरीर के हिसाब से एक से दो गिलास पानी पी सकते हैं. इसके बाद किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज करें. इसके लिए वॉक, योग, स्ट्रेचिंग या अन्य व्यायाम कर सकते हैं. यह शरीर को सक्रिय बनाते हैं और पूरे दिन एक्टिव बनाए रखने में मदद करते हैं. एक्सरसाइज के बाद फिर पौष्टिक नाश्ता करें. नाश्ते में साबुत अनाज जैसे ओट्स, दलिया, मल्टीग्रेन रोटी ले सकते हैं.  प्रोटीन के लिए अंडा, दूध, दही लें. ओमेगा-3 के लिए अखरोट, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Egg Reheating Tips: क्या उबले अंडे को दोबारा गर्म करना सही है? हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया

Advertisement

फल और सब्जियां भी रोज खाना जरूरी

डायटीशियन मोनिता कहती हैं कि अच्छी सेहत के लिए रोज फल और सब्जियां खाना भी जरूरी है. व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 400–500 ग्राम (लगभग 5 सर्विंग) फल और सब्जियां खानी चाहिए. फलों और सब्जियों में मौजूद फाइबर न केवल पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है. यह हमारे गट माइक्रोबायोम यानी आंतों में रहने वाले अच्छे बैक्टीरिया के लिए भी जरूरी है. नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जियां खाने से हार्ट डिजीज, डायबिटीज और मोटापा और यहां तक की कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिम कम हो सकता है.

क्या ग्रीन टी भी हेल्थ के लिए फायदेमंद है?

आजकल कई लोग ग्रीन- टी पीते हैं, लेकिन क्या ये वाकई फायदेमंद है? इस सवाल के जवाब में डायटिशियन मोनिता कहती हैं कि ग्रीन टी में कैटेचिन्स और कैफीन जैसे यौगिक होते हैं, जो शरीर में एनर्जी की खपत और फैट ऑक्सीडेशन को थोड़ा बढ़ा सकते हैं. हालांकि, वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि सामान्य मात्रा में ग्रीन टी पीने से वजन में कोई खास कमी नहीं आती है. वजन कम करने के लिए अच्छा खानपान और रोज एक्सरसाइज करना जरूरी है. कुछ गलतियां ऐसी भी हैं जिनसे बचना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शुरू हुआ दीपिका कक्कड़ का कैंसर ट्रीटमेंट, एक्ट्रेस को आया बुखार, शेयर किया हेल्थ अपडेट

इन पोषण संबंधी गलतियों को करने से बचें

आज की सबसे आम पोषण संबंधी गलतियों में से एक है क्विक फिक्स की तलाश करना. लोग अक्सर ऐसे उपाय ढूंढते हैं जिनसे जल्दी परिणाम मिल जाएं, जैसे कोई मैजिकल डिटॉक्स, फैड डाइट या कोई एक विशेष सुपरफूड. जबकि वैज्ञानिक साक्ष्य बताते हैं कि अच्छा स्वास्थ्य किसी एक चीज से नहीं होता है, बल्कि लंबे समय तक अपनाई गई स्वस्थ आदतों और संतुलित डाइट पैटर्न से होता है. पर्याप्त फल और सब्जियां, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद और अच्छी लाइफस्टाइल से ही आप खुद को स्वस्थ  रख सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »