शुरू हुआ दीपिका कक्कड़ का कैंसर ट्रीटमेंट, एक्ट्रेस को आया बुखार, शेयर किया हेल्थ अपडेट

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन दिनों परेशानियों में घिरे हुए हैं. एक तरफ जहां शोएब अस्पताल और घर के चक्कर काट रहे हैं, तो वहीं दीपिका का इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है.

Advertisement
मुश्किल में शोएब और दीपिका (Photo: Instagram/@ms.dipika) मुश्किल में शोएब और दीपिका (Photo: Instagram/@ms.dipika)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर के इलाज के कारण एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. पिछले साल लिवर ट्यूमर हटाने के लिए सर्जरी करवाने वाली इस एक्ट्रेस का अभी इम्यूनोथेरेपी चल रहा है, क्योंकि डॉक्टरों को उनके लिवर में एक सिस्ट मिला था. अपने यूट्यूब चैनल पर हाल ही में आए एक व्लॉग में एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ अपडेट दी और अपने ससुर की हालत के बारे में भी बात की.

Advertisement

एक्ट्रेस ने अपने नए वीडियो व्लॉग में कहा, 'सबसे पहले, मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. जब से मेरे ससुर अस्पताल में भर्ती हुए हैं, पिछले कुछ दिन हमारे लिए बहुत मुश्किल रहे हैं. मेरा भी इलाज चल रहा है और मेरी इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है. आपके प्यार, दुआओं और सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद. आपको मेरे ससुर की सेहत के बारे में पहले से ही पता है, और अच्छी खबर यह है कि वो हर दिन बेहतर हो रहे हैं. यह हम सभी के लिए बहुत राहत की बात है.

दीपिका ने हेल्थ अपडेट शेयर किया
एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा, 'आप में से कई लोग पहले से ही जानते हैं कि मेरी इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है. हाल ही में मेरा डबल इम्यूनोथेरेपी का एक सेशन हुआ, और मेरे आने वाले सेशन IV ट्रीटमेंट के जरिए जारी रहेंगे. अब तक मुझे कोई बड़ा साइड इफेक्ट महसूस नहीं हुआ है. बेशक, जब इतनी तेज दवाएं शरीर में जाती हैं, तो एक-दो दिन के लिए थोड़ी थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है.'

Advertisement

'कुछ लोगों को हल्का बुख़ार या दूसरे छोटे-मोटे लक्षण भी हो सकते हैं. मेरे मामले में मुझे पीठ में बहुत दर्द हुआ और एक बार हल्का बुख़ार भी आया. चूंकि मैं अस्पताल में समय बिता रही थी, इसलिए हो सकता है कि मुझे हल्का वायरल इन्फेक्शन हो गया हो. अच्छी बात यह रही कि सभी रिपोर्ट नॉर्मल आईं और कोई बड़ी चिंता की बात नहीं थी.'

आगे भी इम्यूनोथेरेपी जारी रहेगी
एक्ट्रेस ने बताया कि हालांकि हमने यह नतीजा निकाला कि यह शायद एक छोटा-मोटा वायरल इन्फेक्शन था ना कि इलाज का कोई गंभीर साइड इफेक्ट. आगे भी मेरी इम्यूनोथेरेपी जारी रहेगी. इसके साथ ही हम रेगुलर ब्लड टेस्ट, ट्यूमर मार्कर टेस्ट, स्कैन और डॉक्टर की सलाह के अनुसार अन्य जांचों के जरिए मेरी सेहत पर नजर रखेंगे.

शोएब के लिए मुश्किल समय
दीपिका ने अपने पति शोएब के बारे में वीडियो व्लॉग में कहा कि शोएब अभी सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. वो पिछले एक साल से मेरी सेहत को लेकर बहुत परेशान थे और अब पापा के अस्पताल में भर्ती होने से उनके लिए हालात और भी मुश्किल हो गए हैं.  उनका रूटीन बहुत व्यस्त है. वो अपने दिन की शुरुआत अस्पताल से करते हैं, डॉक्टरों से उनके राउंड के दौरान मिलते हैं, थोड़े ब्रेक के लिए घर आते हैं और फिर वापस चले जाते हैं. शायद यह उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण दौर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »