कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, मुंबई और दिल्ली में एक्टिव केस 6 हजार के पार

कोरोना ने एक बार फिर टेंशन बढ़ानी शुरू कर दी है. देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी कोरोना के एक्टिव केस 6 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं. ऐसे में महाराष्ट्र के साथ-साथ दिल्ली की सरकार भी इसे लेकर अलर्ट हो गई है. महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के लिए बेड और वेंटिलेटर की व्यवस्था का काम तेज कर दिया गया है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

पंकज जैन / पंकज खेळकर

  • दिल्ली/मुंबई,
  • 20 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 2:27 AM IST

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कोरोना संक्रमण ने तेज सफ्तार के साथ लोगों को चपेट में  लेना शुरू कर दिया है. दिल्ली और महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक्टिव केस 6 हजार के पार हो गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में तो पॉजिटिविटी रेट 28 फीसदी से ज्यादा है. ऐसे में अब महाराष्ट्र की शिंदे सरकार और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं.

Advertisement

महाराष्ट्र के राज्य मंत्री गिरीश महाजन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण 25 कोविड अस्पतालों को फिर एक्टिव कर दिया है. अब राज्य में कोरोना के मरीजों के लिए 5 हजार से ज्यादा बेड और कोविड रोगियों के लिए 2 हजार से ज्यादा वेंटिलेटर उपलब्ध हैं. इस समय महाराष्ट्र में 62 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और 37 पीएसए प्लांट संचालन में हैं.

दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 1767 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 6046 हो गए. इस दौरान कोरोना संक्रमित 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया. वहीं, 1427 मरीज संक्रमण से रिकवर भी हुए. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 1100 नए मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 6102 हो गए. बीते दिन कोरोना संक्रमण से 4 मरीजों की मौत भी हुई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 234 नए मामले सामने आए और 1 कोविड मरीज की मौत हुई.

Advertisement

इससे पहले 17 अप्रैल को कोरोना का कहर देखने को मिला था, जब संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो गई थी. इस दिन 9,111 नए केस सामने आए थे. सोमवार को कोरोना से गुजरात में 6, यूपी में 4, दिल्ली-राजस्थान में 3-3, महाराष्ट्र में 2, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल और तमिलनाडु में 1-1 संक्रमित की मौत हुई थी. 

मई में बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले

कोरोना पर पिछले तीन साल से सटीक जानकारी देने वाले कानपुर IIT के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि मई महीने के मध्य में कोरोना अपने पीक पर होगा और उस दौरान हर रोज 50 हजार से ज्यादा केस आ सकते हैं. दरअसल, डॉ मणींद्र अग्रवाल की मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर की गई भविष्यवाणी पूरे देश में सबसे सटीक साबित हुई है, लेकिन उनके मॉडल का सही हिसाब लगाने के लिए कम से कम रोजाना दस हजार केस की संख्या आनी जरूरी है.

दावा: मई में रोजोना आएंगे 50 हजार केस

बीते कुछ दिन की स्टडी के आधार पर आईआईटी प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल का कहना है कि मई के महीने के बीच में कोविड का पीक देखने को मिल सकता है. इस मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर मध्य मई के महीने से रोजाना 50 से 60 हजार मामले सामने आने की उम्मीद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »