हार्ट की अच्छी सेहत के लिए जरूरी है Lp(a) टेस्ट, शरीर में लिपोप्रोटीन के लेवल का चल जाता है पता

कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल होना हार्ट अटैक से सुरक्षा की गारंटी नहीं है. हालांकि इसका लेवल नॉर्मल होना अच्छी बात है, लेकिन इसके अलावा एक और टेस्ट भी है जिसे आपको अपने जीवन में एक बार जरूर करा लेना चाहिए.

Advertisement
कोलेस्ट्रॉल टेस्ट कोलेस्ट्रॉल टेस्ट

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल नॉर्मल है तो ये अच्छी बात है, लेकिन ये इसकी गारंटी नहीं है कि आपको हार्ट की कोई बीमारी नहीं है या कभी हार्ट अटैक नहीं आएगा.  डॉक्टर बताते हैं कि दिल की सेहत का आकलन सिर्फ एक रिपोर्ट से नहीं किया जा सकता है. जरूरी नहीं है कि कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल है तो हार्ट के सभी फंक्शन ठीक हैं. ऐसे में आपको एक बार Lp(a) टेस्ट भी जरूर करा लेना चाहिए.

Advertisement

मूलचंद हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार ने इस बारे में बताया है. डॉ तरुण कहते हैं कि दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों को कोरोनरी आर्टरीज कहते हैं. जब इनकी अंदरूनी परत में कोलेस्ट्रॉल जम जाता है तो इससे प्लाक बन सकता है. कभी-कभी प्लाक की ऊपरी परत फट जाती है और वहां खून का थक्का बन जाता है. यह थक्का दिल तक खून पहुंचने से रोक सकता है और हार्ट अटैक हो सकता है, लेकिन कुछ मामलों में कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने के बाद भी हार्ट अटैक आ सकता है. इस तरह के केस भी देखे जाते हैं.

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर से एक नहीं कई खतरे, किसी को हार्ट अटैक तो किसी को लिवर फेलियर का रिस्क

सामान्य कोलेस्ट्रॉल के बावजूद खतरा क्यों?

हार्ट अटैक का रिस्क केवल टोटल कोलेस्ट्रॉल पर निर्भर नहीं करता. Lp(a) भी इसका खतरा बढ़ा सकता है. इसको लिपोप्रोटीन(a) कहते हैं. इसका लेवल काफी हद तक जेनेटिक ही होता है. इसका लेवल ज्यादा होने पर हार्ट अटैक आने का रिस्क होता है. अधिकतर लोग अपना लिपिड प्रोफाइल टेस्ट तो कराते हैं, लेकिन Lp(a) नहीं कराते हैं, हालांकि इसका एक कारण भी है. ऐसा इसलिए क्योंकि लिपिड प्रोफाइल में Lp(a) की जांच शामिल नहीं होती. इसे जानने के लिए इसका एक अलग ब्लड टेस्ट कराना पड़ता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Diet In fatty liver: क्या फैटी लिवर वाले मरीजों को दूध पीना चाहिए, क्या कहते हैं डायटिशियन

कितना होना चाहिए Lp(a) का लेवल 

Lp(a) का लेवल 125 nmol/L या 50 mg/dL या इससे ज्यादा होने पर हार्ट अटैक आने का रिस्क होता है. सभी  लोगों को सलाह है कि वे अपना Lp(a) टेस्ट एक बार जरूर करा ले. अगर ये बढ़ा हुआ है तो डॉक्टर की सलाह पर अपना इलाज कराएं. इससे आप हार्ट अटैक के खतरे से बच सकते हैं. हालांकि इसके अलावा ये भी जरूरी है कि आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल ठीक रहे. खानपान अच्छा हो, स्मोकिंग और शराब का सेवन न करें और मानसिक तनाव न लें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »