जन्म के बाद से 1 साल की उम्र तक बच्चे की सेहत का खास ध्यान रखना होता है. इस दौरान उसकी इम्यूनिटी कमजोर रहती है. ऐसे में संक्रमण का खतरा होता है. इस उम्र के बच्चों को डॉक्टर हल्का खाना देने की सलाह देते हैं. बच्चे को मां का दूध और पानी की दाल जैसे फूड देने बेहतर होता है. लेकिन कुछ महिलाएं 1 साल से कम उम्र तक के बच्चे को ब्रेस्ट फीड नहीं करा पाती हैं. इस स्थिति में गाय का दूध शुरू कर देती हैं, लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है?
1 साल से छोटे बच्चे को गाय का दूध देना चाहिए या नहीं इस बारे में दिल्ली AIIMS में पीडियाट्रिक विभाग में डॉ हिमांशु भदानी ने बताया है. वह कहते हैं कि अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) के मुताबिक, 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को सिर्फ मां का दूध या आयरन वाला इन्फेंट फॉर्मूला ही देना चाहिए. गाय का दूध इन बच्चों के लिए ठीक नहीं है.
यह भी पढ़ें: Pregnancy Diet & Precautions: प्रेग्नेंट होने के बाद ना करें ये काम, बच्चे की सेहत पर पड़ेगा गलत असर!
1 साल से कम उम्र के बच्चे को गाय का दूध क्यों नहीं देना चाहिए?
कई कारणों से एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए गाय का दूध देना सही नहीं है. बच्चे गाय के दूध को मां के दूध जितनी आसानी से नहीं पचा पाते हैं. गाय के दूध में प्रोटीन और मिनरल की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो आपके बच्चे की किडनी पर दबाव डाल सकती है. गाय के दूध में आयरन, विटामिन C और फैटी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व सही मात्रा में नहीं होते हैं.
बच्चे को हो सकती हैं पाचन संबंधी समस्याएं
डॉ हिमांशु बताते हैं कि गाय के दूध में आयरन कम होता है. इसे जल्दी शुरू करने का मतलब यह है कि बच्चे के शरीर में आयरन की कमी हो सकती है. इससे एनीमिया का खतरा होता है. कुछ मामलों में ये आंतों से ब्लीडिंग का कारण बन सकता है. गाय के दूध में मौजूद प्रोटीन बच्चे के पेट की अंदरूनी परत में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे बहुत हल्की ब्लीडिंग और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: बच्चे की सेहत ही नहीं, देश की इकोनॉमी के लिए भी खतरा है मां का दूध न पिलाना
1 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए क्या है बेस्ट डाइट
बच्चे के जन्म के 6 महीने तक तो केवल मां का दूध बेस्ट है. अगर ये नहीं मिल पा रहा है तो आयरन वाला इन्फेंट फ़ॉर्मूला दे सकते हैं. 6 महीने की उम्र के बाद धीरे- धीरे ठोस आहार शुरू करना चाहिए. इसमें 6 से 8 महीने की उम्र तक बच्चे को मसले हुए केले, एवोकाडो या नरम पकी हुई सब्ज़ियों जैसे गाजर या शकरकंद दे सकते हैं. 9 से 12 महीने की उम्र तक बारीक कटे हुए फिंगर फूड, दाल और थोड़ी मात्रा में दही शुरू देना शुरू कर सकते हैं.
अभिषेक पांचाल