फैक्ट चेक: अमूल ने विज्ञापन के जरिये गांधी परिवार पर साधा निशाना? फर्जी है ये फोटो

इस कथित विज्ञापन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह दिखने वाला एक कार्टून उनकी बहन प्रियंका गांधी के जैसे दिखने वाले एक कार्टून को मक्खन खिला रहा है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
डेयरी कंपनी अमूल ने राहुल और प्रियंका गांधी के कार्टून वाला विज्ञापन जारी किया है. इस विज्ञापन में एक स्लोगन के जरिये गांधी परिवार का मजाक उड़ाया गया है.
सच्चाई
ये तस्वीर अमूल के एक पुराने विज्ञापन को एडिट करके बनाई गई है. असली विज्ञापन में राहुल और प्रियंका गांधी के कार्टून तो दिख रहे हैं लेकिन उनके परिवार का मजाक उड़ाने वाला कोई स्लोगन नहीं है.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2022,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर ईडी ने राहुल गांधी से 21 जून को पांचवी बार पूछताछ की. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी ईडी ने 23 जून को पेश होने के लिए कहा है. इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं.

इसी बीच  कई लोग ऐसा  कि डेयरी कंपनी  अमूल ने अपने  के जरिये राहुल गांधी और उनके परिवार पर तंज  कसा है.

इस कथित विज्ञापन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह दिखने वाला एक  कार्टून उनकी बहन प्रियंका गांधी के जैसे दिखने वाले एक कार्टून को मक्खन खिला रहा है.

इसके साथ लिखा है“नाना ने खाया, दादी ने खाया, पापा ने खाया, मम्मी ने खाया आओ बहना तुम भी खालो जीजू को भी यहाँ बुला लो. अमूल देश का मक्खन'

हमने अपनी जांच में पाया कि ये फोटो अमूल के एक पुराने विज्ञापन को एडिट करके बनाई गई है.

दरअसल अमूल कंपनी ने जनवरी 2019 में प्रियंका गांधी को कांग्रेस यूपी ईस्ट का महासचिव बनाए जाने को लेकर एक विज्ञापन बनाया था. इसमें राहुल और प्रियंका गांधी के कार्टून तो थे, पर ऐसा कोई स्लोगन नहीं था जिसके जरिये उनका मजाक उड़ाया गया हो. ये स्लोगन उस विज्ञापन में किसी एडिटिंग  सॉफ्टवेयर की मदद से जोड़ा गया है.

कैसे पता लगाई सच्चाई ?

इस विज्ञापन के बारे में कीवर्ड्स की मदद से खोजने पर हमें अमूल का 24 जनवरी 2019 का  मिला. इस ट्वीट में वायरल फोटो में दिख रहे दोनों कार्टून देखे जा सकते हैं.

साथ ही लिखा है "फैमिली स्त्री, अमूल भाइयों और बहनों के लिए.” इस विज्ञापन में कहीं भी गांधी परिवार पर तंज कसने वाला स्लोगन नहीं लिखा है

 

 की 24 जनवरी 2019 की एक खबर के मुताबिक, अमूल ने ये विज्ञापन प्रियंका गाधी के सक्रिय राजनीति में आने पर बनाया था.

14 मई 2019 को अमूल ने इस फोटो को  लिखा था, “ये एक फर्जी पोस्ट है. अमूल ने ये टॉपिकल जारी नहीं किया है.”

अमूल कंपनी अक्सर चर्चा में चल रहे विषयों पर विज्ञापन बनाती रहती है. जैसे कि मशहूर गायक  और भारतीय महिला क्रिकेटर  पर भी उन्होंने विज्ञापन बनाए थे.

इससे पहले भी विज्ञापनों के साथ छेड़छाड़ करके कई बार फर्जी खबरें फैलाई गई हैं. ऐसी ही कुछ खबरों के फैक्ट चेक आप यहां और यहां पढ़ सकते हैं.

( यश मित्तल)

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »