फैक्ट चेक: महाकुंभ के आखिरी दिन नहीं मची ये भगदड़, पुलिस लाठीचार्ज का ये वीडियो कहीं और का है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोग कुछ ऐसा ही बोल रहे हैं. वीडियो में पुलिसकर्मियों के साथ लोगों की भारी भीड़ किसी इलाके से निकल रही है. देखते ही देखते पुलिस लाठीचार्ज कर देती है और ये लोग चीखते-चिल्लाते हुए भागने लगते हैं. आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो प्रयागराज का नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल का है और नवंबर 2024 में हुई एक पुरानी घटना का है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो प्रयागराज का है, जहां महाकुंभ के आखिरी दिन भगदड़ हुई और पुलिस ने श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज कर दिया.
सच्चाई
ये पश्चिम बंगाल में नवंबर 2024 में हुई एक पुरानी घटना का वीडियो है.

संजना सक्सेना

  • नईआ द,
  • 28 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

क्या महाकुंभ के आखिरी दिन, यानी 26 फरवरी को एक और भगदड़ हुई थी, जिसमें पुलिस वालों ने श्रद्धालुओं पर डंडे तक बरसा दिए? सोशल मीडिया पर एक  शेयर करते हुए लोग कुछ ऐसा ही बोल रहे हैं. में  पुलिसकर्मियों के साथ लोगों की भारी भीड़ किसी इलाके से निकल रही है. देखते ही देखते पुलिस  कर देती है और ये लोग चीखते-चिल्लाते हुए भागने लगते हैं.  

Advertisement

 पर लिखा है, “26 फरवरी को सुबह 3 बजे महाकुंभ में मची भगदड़. पुलिस वालों ने डंडे मारे.” इसका आर्काइव्ड वर्जन देखा जा सकता है. 

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो प्रयागराज का नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल का है और नवंबर 2024 में हुई एक पुरानी घटना का है. 

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये 15 नवंबर, 2024 के एक  में मिला. प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 फरवरी, 2025 को हुई थी. इतना तो यहीं साफ हो जाता है कि ये वीडियो महाकुंभ शुरू होने से पहले का है.  

इस पोस्ट में अंकुर बिस्वास नाम के एक शख्स ने  किया है कि ये वीडियो कृष्णानगर का है. कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का एक शहर है. 

इसके बाद कीवर्ड सर्च की मदद से हमें इस घटना के बारे में छपी कुछ न्यूज  मिलीं. नवंबर 2024 में छपी इन खबरों के मुताबिक ये घटना पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की है, जहां जगद्धात्री पूजा विसर्जन के दौरान पुलिस को लोगों की भारी भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा था.  

Advertisement

दरअसल, 11 नवंबर,  को जगद्धात्री पूजा के दौरान विसर्जन के लिए कुछ लोग बाघाडांगा बारवारी पूजा की मूर्ति को कृष्णानगर से राजबाड़ी ले जा रहे थे. जगद्धात्री पूजा के नियम के अनुसार मूर्ति का विसर्जन  में होना था. लेकिन, रास्ते में कृष्णानगर के पोस्ट ऑफिस मोड़ पर कुछ लोगों की पुलिसकर्मियों से बहस और मारपीट हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया. 

 

थोड़ा और खोजने पर हमें इसी इलाके का 11 नवंबर, 2024 का एक  भी मिला. इसमें बताया गया है कि ये कृष्णानगर में जगद्धात्री पूजा विसर्जन का लाइव स्ट्रीम है. इस वीडियो में दिख रहा पीले रंग का बैनर और घंटाघर वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है. साफ है, वायरल वीडियो इसी जगह का है.  

 

साफ है, पश्चिम बंगाल में नवंबर 2024 में हुई एक घटना को महाकुंभ के आखिरी दिन का बता कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement