फैक्ट चेक: प्रियंका गांधी की महाराष्ट्र रैली के पुराने वीडियो को वायनाड का बताकर किया गया शेयर

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर 2024 को उपचुनाव होना है. इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि ये वायनाड में चुनाव अभियान के दौरान प्रियंका गांधी को मिले भारी जनसमर्थन का वीडियो है. आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रियंका गांधी की रैली का है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो केरल के वायनाड का है जहां उपचुनाव के प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी की रैली में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी.
सच्चाई
वीडियो महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रियंका गांधी की रैली का है, जब वो लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार कर रही थीं. वायनाड उपचुनाव से इसका कोई संबंध नहीं है.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर 2024 को उपचुनाव होना है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी यहां से चुनावी मैदान में हैं और उनका चुनाव प्रचार जारी है. इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि ये वायनाड में चुनाव अभियान के दौरान प्रियंका गांधी को मिले भारी जनसमर्थन का वीडियो है.

Advertisement


पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “प्रियंका गांधी के लिए पूरा वायनाड सड़क पर आ गया. जनसैलाब को देखो. भारत के इतिहास में सबसे बड़ी जीत रिकॉर्ड होने जा रही है.”

 

यूजर्स ने भी वीडियो को इसी दावे के साथ किया है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रियंका गांधी की रैली का है, जब वो लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार कर रही थीं. वायनाड से इसका कोई लेना देना नहीं है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये वीडियो रविंदर कपूर नाम के एक पर मिला. यहां इसे 11 मई 2024 को अपलोड किया गया था. इसमें जानकारी दी गई है कि ये वीडियो महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुई प्रियंका गांधी की जनसभा का है. यहां ये बात तो साफ हो गई कि इस वीडियो का वायनाड में होने वाले लोकसभा चुनाव से संबंधित नहीं है.

Advertisement


झारखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने भी इस वीडियो को 11 मई को एक्स पर पोस्ट किया था. उन्होंने भी इसे महाराष्ट्र के नंदुरबार का बताया था.

  

कीवर्ड सर्च करने पर हमें यही वीडियो इंडियन यूथ कांग्रेस के और प्रियंका गांधी के आधिकारिक पर भी मिल गया. यहां भी इस वीडियो को नंदुरबार का ही बताया गया है.

 

के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान 11 मई को प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक जनसभा की थी.
कई में भी इस  को देखा जा सकता है.

खबरों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी को प्रियंका गांधी की वजह से वायनाड में एक बड़ी जीत की उम्मीद है. और वो क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों का दौरा करने वाली हैं.

साफ है, महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रियंका गांधी की 11 मई की रैली के वीडियो को वायनाड उपचुनाव प्रचार का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: अभिषेक पाठक)

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »