फैक्ट चेक: इस बच्ची को किसी ने बेसहारा नहीं छोड़ा था, जानिये इस वीडियो की असल कहानी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें एक नवजात लावारिस बच्ची नजर आ रही है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि इस बच्ची के माता-पिता ने उसे लावारिस हालत में छोड़ दिया है. आजतक की टीम ने इस वायरल वीडियो को फैक्ट चेक किया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
महाराष्ट्र के नासिक में एक दंपति ने अपनी मासूम-सी बच्ची को सिर्फ इसलिए लावारिस हालत में छोड़ दिया क्योंकि वो एक लड़की है.
सच्चाई
ये सिर्फ एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग का वीडियो है.

अभिषेक पाठक

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

मुस्कुराती हुई छोटी बच्ची का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें इमोशनल म्यूजिक भी है.  इसे शेयर करने वाले ज्यादातर लोग भावुक कर देने वाले कैप्शंस के साथ लिख रहे हैं कि इस बच्ची के माता-पिता ने उसे लावारिस हालत में छोड़ दिया है.

कुछ लोगों का कहना है कि ये मामला महाराष्ट्र के नासिक का है, जहां एक दंपति ने अपनी मासूम-सी बच्ची को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वो एक लड़की है, और उन्हें बेटे की चाहत थी.

Advertisement

वीडियो इतना ज्यादा वायरल है कि कई न्यूज आउटलेट्स ने भी इसे शेयर कर दिया. कुछ ने तो इसे नासिक की घटना बताते हुए इसके बारे में खबरें तक छाप दीं.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये महज एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग का वीडियो है. ये किसी असली घटना को नहीं दिखाता.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये ‘यशिका पाटीदार’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला. यहां इसे 4 जुलाई को शेयर किया गया था. वीडियो के कैप्शन में साफ लिखा है कि ये ‘नया साल’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग का वीडियो है.

लंबे वर्जन वाले इस वीडियो के आखिर में कैमरामैन भी दिखाई देता है. इसके अलावा शूटिंग लाइट्स भी दिखाई देती हैं.

इस अकाउंट पर इस शूटिंग का एक और वीडियो भी मौजूद है. इसमें बाकायदा ‘एक्शन’ बोलने के साथ शूटिंग शुरु होती है. एक एक्टर बच्ची को उठाकर रोने की एक्टिंग भी करता हुआ नजर आता है. सीन कैसे शूट करना है, ये समझाते हुए एक आदमी डायरेक्शन देता हुआ भी दिखता है.

Advertisement

एक वीडियो के कमेंट में बच्ची की मां वर्षा पाटीदार ने भी बताया कि ये वीडियो फिल्म शूटिंग का है.

यानी साफ है कि जिस वीडियो के साथ इमोशनल म्यूजिक लगाकर दावा किया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता लावारिस हालत में उसे छोड़ गए, वो किसी असल घटना का वीडियो है ही नहीं.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »