फैक्ट चेक: मोदी और अखिलेश के बाद अब ज्योति मल्होत्रा की राहुल गांधी के साथ फर्जी फोटो वायरल

इस बीच सोशल मीडिया पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दो तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं जिनमें वो ज्योति मल्होत्रा के साथ खड़े दिख रहे हैं. पहली तस्वीर में वो साड़ी पहने, राहुल के बगल में खड़ी हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
इन तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ ज्योति मल्होत्रा को देखा जा सकता है, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं.  
सच्चाई
ये तस्वीरें एडिटेड हैं. असल में दोनों ही तस्वीरों में राहुल के साथ कोई और महिलाएं खड़ी हैं.

संजना सक्सेना

  • न ई,
  • 22 मई 2025,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

जासूसी के शक में गिरफ्तार हुई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की  को कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें फिर से चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी से लिंक के कारण ज्योति इस वक्त काफी चर्चा में बनी हुई हैं. इस बीच   लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दो तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं जिनमें वो ज्योति मल्होत्रा के साथ खड़े दिख रहे हैं. पहली तस्वीर में वो साड़ी पहने, राहुल के बगल में खड़ी हैं. वहीं, दूसरी फोटो में भी ज्योति, राहुल के साथ फोटो खिंचाते हुए नजर आ रही हैं. 

Advertisement

इन तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए एक , “हरियाणा से पाकिस्तान के लिए जासूसी में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा राहुल गांधी के साथ! कैसा विचित्र संयोग है.”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये दोनों ही तस्वीरें एडिटेड हैं. असल में दोनों ही तस्वीरों में राहुल के साथ कोई और ही महिलाएं खड़ी हैं. 

पहली तस्वीर का सच 

रिवर्स सर्च की मदद से हमें इस फोटो के बारे में साल 2018 में छपी कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं. इनमें देखा जा सकता है कि साड़ी पहनी हुई ये महिला ज्योति नहीं, बल्कि अदिति सिंह हैं, जो फिलहाल रायबरेली की सदर सीट से बीजेपी विधायक हैं.

बता दें कि साल 2017 में में शामिल हुई थीं और 2018 में सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को  करते हुए लोगों ने अदिति की राहुल के साथ शादी होने की अफवाह उड़ा दी थी, जिसका उन्होंने  भी किया था. बाद में,  में वो बीजेपी में शामिल हो गई थीं. 

Advertisement

दूसरी फोटो की कहानी 

दूसरी फोटो को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये राहुल गांधी के 18 सितंबर, 2022 के एक  में मिली. इस पोस्ट में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनसे मिलने वाले और भी कई लोगों की फोटो  की थी.  के मुताबिक, 18 सितंबर, 2022 को राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा के लिए केरल के हरिपद में थे. 

हालांकि, फोटो में राहुल के साथ ज्योति नहीं, बल्कि कोई और महिला मौजूद है. इस महिला का चेहरा हटा कर वायरल फोटो में ज्योति मल्होत्रा का चेहरा लगा दिया गया है. 


बीते दिनों ज्योति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत और भी कई बड़े नेताओं के साथ फर्जी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिनके बारे में हमारी खबर आप यहां पढ़ सकते हैं. 

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »