फैक्ट चेक: मारुति सुजुकी के नाम पर चलाई जा रही फर्जी ‘कार जीतो योजना’

मारुति सुजुकी की आधिकारिक वेबसाइट पर हमें ऐसी किसी योजना का जिक्र नहीं मिला जिसमें किसी कॉन्टेस्ट के तहत लोगों को कार जीतने का मौका दिया जा रहा हो.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
मारुति सुजुकी कंपनी अपनी 40वीं वर्षगांठ पर एक योजना चला रही है जिसके तहत लोगों को कार जीतने का मौका दिया जा रहा है.
सच्चाई
मारुति सुजुकी इस तरह की कोई योजना नहीं चला रही है. कंपनी के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है.

ज्योति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 11:45 PM IST

सोशल मीडिया पर  है कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ‘मारुति सुजुकी’ अपनी 40वीं वर्षगांठ पर एक कॉन्टेस्ट चला रही है जिसमें लोगों को कार जीतने का मौका दिया जा रहा है. बीते साल लॉकडाउन की वजह से  17 सालों में पहली बार घाटे में रही थी. कंपनी को तकरीबन 249 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

एक फेसबुक यूजर ने नीले रंग की कार की तस्वीर और ‘कॉन्ग्रेचुलेशंस’ वाला एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “मैंने आज बैलीनो जीता है, कोई यहां है जिसने ये जीता है?” 

Advertisement

 

इस  का आर्काइव्ड वर्जन  देखा जा सकता है.  

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि वर्तमान में मारुति सुजुकी कार जीतने का मौका देने वाली कोई योजना नहीं चला रही है. ये सारा भ्रम मारुति सुजुकी के लोगो की नकल करके बनाई गई ‘palaceviable.xyz’ नाम की  एक फर्जी वेबसाइट के जरिये फैलाया जा रहा है.  

इस  का आर्काइव्ड वर्जन  देखा जा सकता है.
 
क्या है सच्चाई?

मारुति सुजुकी की आधिकारिक  पर हमें ऐसी किसी योजना का जिक्र नहीं मिला जिसमें किसी कॉन्टेस्ट के तहत लोगों को कार जीतने का मौका दिया जा रहा हो. हमारे ई-मेल का जवाब देते हुए मारुति सुजुकी ने इस बात की पुष्टि की कि ‘palaceviable.xyz’ वेबसाइट से उनका कोई लेना-देना नहीं है.  

‘palaceviable.xyz’ वेबसाइट में हमें ऐसी कई चीजें दिखीं, जिनसे इसके फर्जी और खतरनाक होने का पता चलता है.

Advertisement

1. निजी डेटा की चोरी

इस वेबसाइट में लोगों से कई सवाल पूछे जाते हैं. इन सवालों के जरिये फोन नंबर, ईमेल और यहां तक कि वॉलेट नंबर तक मांग लिया जाता है. इस तरह की गोपनीय जानकारियां हासिल करके लोगों को ठगे जाने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं.

 

2.हस्तियों की पहचान की चोर

इस वेबसाइट में मशहूर हस्तियों की तस्वीरों को गलत नामों के साथ ऐसे पेश किया गया है, मानो वे इस वेबसाइट की तारीफ कर रहे हों. जैसे, फ्रांस के गायक केंजी जिराक की तस्वीर के साथ वॉल्टर हॉफमन नाम लिखा है. साथ ही, लिखा है, “मैंने इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और मुझे पांच दिन बाद कार भी मिल गई. धन्यवाद.”

साफ है कि मारुति सुजुकी के लोगो और डिजाइन की नकल कर बनाई गई एक फर्जी वेबसाइट के जरिये लोगों की जानकारियां चुराने और उन्हें ठगने की कोशिश की जा रही है.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »