BB19: आवेज को बताया 'चीटर', भाई के सपोर्ट में खड़े हुए जैद दरबार, अमाल मलिक-बसीर पर भड़के

बिग बॉस 19 में आवेज दरबार और एक्टर बसीर अली के बीच तीखी लड़ाई हुई. जिसमें दोनों ने व्यक्तिगत आरोप लगाए. बसीर ने आवेज के कई संबंधों का खुलासा किया. इस पूरे मुद्दे पर आवेज के भाई जैद दरबार का रिएक्शन आया है. उन्होंने अपने भाई आवेज का समर्थन किया है.

Advertisement
जैद ने बसीर-अमाल पर साधा निशाना (Photo: Instagram @zaid_darbar/aajtak) जैद ने बसीर-अमाल पर साधा निशाना (Photo: Instagram @zaid_darbar/aajtak)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

बिग बॉस 19 में हंगामा पीक पर है. बीते एपिसोड में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवेज दरबार और एक्टर बसीर अली की लड़ाई हुई. इस दौरान दोनों पर्सनल गए. बसीर ने खुलासा किया कि आवेज का नगमा संग होते हुए कई लड़कियों संग रिलेशन था. अमाल ने बताया कि आवेज हर दिन दूसरी लड़की को डायरेक्ट मैसेज करते हैं. 

जैद ने किया भाई आवेज को सपोर्ट

Advertisement

बसीर और अमाल के इन आरोपों पर अब आवेज के भाई जैद दरबार ने रिएक्ट किया है. इंस्टा स्टोरी पर जैद ने बसीर-आवेज की लड़ाई का क्लिप शेयर कर अपने भाई का बचाव किया है. वो लिखते हैं- लड़ाइयां बिग बॉस के काम हिस्सा है. आपको अपनी आवाज उठाकर पॉइंट को साबित करना होगा. लेकिन दुखद है बाहर की बातों को घर में लेकर आना गंदी मानसिकता को दिखाता है. वैसे भी कोई दूध का धुला नहीं है. (आपको पता ही है मेरा क्या मतलब है).

बिग बॉस का घर, अंदर जो कुछ भी होता है उसे जज करने और उस पर अपने विचार रखने के बारे में हैं. गेम यही है. एक भाई और दर्शक होने के नाते, आवेज को मेरा पूरा सपोर्ट है. वो अपने लिए खड़ा रहा. अच्छा है मैं नहीं हूं अंदर. कौन जानता है.

Advertisement
जैद दरबार का पोस्ट

क्यों रो पड़ीं नगमा?

आवेज ने अमाल और बसीर की बातों को खास तवज्जो नहीं दी है. हालांकि शो में उनकी गर्लफ्रेंड नगमा बॉयफ्रेंड को लेकर कही गई बातों से दुखी हैं. उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे. आवेज ने तब नगमा को समझाया कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. वो इन बातों से परेशान नहीं हैं. कपल के मुताबिक, वे एक दूसरे के बारे में सब जानते हैं. पिछले एक एपिसोड में आवेज ने नेशनल टेलीविजन पर नगमा को प्रपोज दिया था. वे 10 साल से साथ हैं, लेकिन अभी तक आवेज ने उन्हें आई लव यू नहीं कहा था. आवेज ने पहली बार नगमा के लिए अपने प्यार का इजहार किया.

आवेज के पिता इस्माइल दरबार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आवेज और नगमा शादी करने वाले थे. लेकिन बिग बॉस की वजह से उन्होंने शादी का प्लान कैंसिल किया है. शो में आवेज-नगमा ने भी अपनी शादी को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि रियलिटी शो से बाहर जाने के बाद वो शादी करेंगे. नगमा ने कहा था कि वो अपनी शादी में सभी कंटेस्टेंट्स को इंवाइट करेंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »